{"_id":"6ae5ed4bb2d44f0e7200d63d","slug":"business-in-gandhi-nagar-market-affected-by-traffic-congestion-excavation-work-and-filth-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2685-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गांधी नगर बाजार में जाम, खुदाई, गंदगी से कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गांधी नगर बाजार में जाम, खुदाई, गंदगी से कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
- देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे ऑटो की अवैध पार्किंग से बढ़ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। त्योहारों के सीजन में गांधी नगर बाजार में जाम, जगह-जगह खुदाई और गंदगी व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। एशिया के बड़े रेडीमेड कपड़ा बाजारों में शामिल इस बाजार में इन समस्याओं के कारण ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बुनियादी व्यवस्थाओं की कमी से त्योहारों के समय कारोबार प्रभावित हो रहा है।
देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे गांधी नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर ऑटो की अवैध पार्किंग से लगातार जाम लगा रहता है। सड़क पर ऑटो खड़े होने से रास्ता संकरा हो जाता है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। बाजार के अंदर लंबे समय से चल रही खुदाई का काम भी पूरा नहीं हुआ है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। गंदगी की समस्या भी व्यापारियों की चिंता बढ़ा रही है। रघुवरपुरा शॉपकीपर्स एसोसिएशन के प्रधान पवन कुमार जिंदल ने बताया कि इन समस्याओं से कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों से जल्द समाधान की मांग की है।
व्यापारियों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग इन समस्याओं पर ध्यान देंगे। त्योहारों के दौरान खरीदारों की आवाजाही बढ़ने से पहले यातायात व्यवस्था सुधारने की जरूरत है। सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ऑटो हटाए जाएं और खुदाई का काम जल्द पूरा किया जाए। बाजार में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना भी आवश्यक है। इससे ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी और कारोबार प्रभावित नहीं होगा।