फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   business center is becoming cashless in gurugram

तेजी से कैशलेस की ओर कदम बढ़ा रहा है व्यापार केंद्र

Sun, 18 Dec 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 18 Dec 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
business center is becoming cashless in gurugram

सुशांतलोक सी-ब्लॉक स्थित व्यापार केंद्र तेजी से कैशलेस होने की ओर कदम बढ़ा रहा है और करीब 70 फीसदी कैशलेस हो भी चुका है। यहां के बड़े से लेकर छोटे दुकानदारों तक ने पेटीएम, ऑक्सीजन व स्वैपिंग मशीनों के माध्यम से पेमेंट लेना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


यहां तक की रेहड़ी और पटरी पर दुकान लगाने वाले भी इनका इस्तेमाल करने लगे हैं। जिनको इसके बारे में ज्ञान नहीं है वह भी एक दूसरे से सीख रहे हैं। गुरुग्राम का यह बाजार पॉश एरिया में है। यहां आने वाले अधिकतर ग्राहक हाइटेक हैं। उनके लिए पेटीएम और प्लास्टिक मनी से पेमेंट करना कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से बाजार की सूरत बदल गई है। यहां के अधिकतर रेहड़ी और पटरी वालों के पास पेटीएम से पेमेंट स्वीकार किया जाता है। दुकानदार राजेश कुुमार कहना है कि उन्हें डिजिटल पेमेंट के बारे में जानकारी नहीं थी। मगर एक अन्य दुकानदार ने उसे सिखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मजा आ रहा है। धीरे-धीरे हर दुकानदार कैशलेस होने का प्रयास कर रहा है। जिनके पास डिजिटल पेमेंट लेने की सुविधा नहीं है वह पेमेंट लेने में अपने पड़ोसी दुकानदार की मदद ले रहा है।


रोजाना यहां 20 से 25 लोग व्यापार केंद्र में खरीददारी के लिए आते हैं। दुकानदार रघुवीर का कहना है कि नोटबंदी के बाद 15 दिनों तक काफी परेशानी हुई। कारोबार बिलकुल घट गया था। मगर अब नोटबंदी रास आने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed