फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Buses ran smooth roadways, people took a sigh of relief

निर्बाध दौड़ी रोडवेज बसें, लोगों ने ली राहत की सांस 

Mon, 06 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 06 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Buses ran smooth roadways, people took a sigh of relief
रोडवेज बस - फोटो : file photo

जाट आंदोलन के सुगबुगाहट के बीच रविवार को पूरे दिन हरियाणा रोडवेज की बसें निर्बाध दौड़ती नजर आई। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से डिपो में पुलिस बल मुस्तैद रहा। लेकिन इसकी जरूर नहीं पड़ी। देर शाम तक सभी बसें डिपो व अपने गतंव्य स्थान पर पहुंच गई। जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


दरसअल, फरवरी माह में हुए जाट आंदोलन के दौरान रोडवेज विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। आंदोलन के कारण 12 बसें हिसार, रोहतक, चंडीगढ़, धर्मशाला और पानीपत डिपो में लगातार कई दिन खड़ी रही। हालांकि आंदोलनकारियों ने स्थानीय डिपो की बसों में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की। 
विज्ञापन


जाटों द्वारा रविवार को प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए रोडवेज ने संवेदनशील जिलों में जाने वाली बसों को पुलिस की सुरक्षा देने का फैसला लिया था। जिसके अंतर्गत डिपो की पांच बस और 10 ड्राइवरों को पुलिस के पास छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस बसों में भरकर मौके पर पहुंच सके। हालांकि रविवार को ऐसी नौबत नहीं आई। रोडवेज डिपो से करीब 50 बसें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाती है। आंदोलन को देखते हुए रोडवेज डिपो ने रविवार को रोहतक, जींद, सिरसा, हिसार, भिवानी व झज्जर आदि में बसें न भेजने का मन बनाया था। 


लेकिन शनिवार देर शाम परिवहन विभाग के आदेश के बाद सभी रूटों पर सुचारू रूप से बसों का संचालन किया। डीआई ओमप्रकाश के मुताबिक सभी बसें सुरक्षित वापस व अपने गतंव्य स्थान पर पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed