फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bus service started after water receded in Delhi

पटरी पर लौट रही व्यवस्था: पानी कम होने के बाद शुरू हुई अंतरराज्यीय बस सेवा, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Sun, 16 Jul 2023 08:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Jul 2023 08:29 PM IST
सार

कश्मीरी गेट बस अड्डे से कोटद्वार की बस लेने आए दीपक ने बताया कि दो दिन पहले भी यहां आए थे, लेकिन बस नहीं मिलने से रिश्तेदार के घर लौट गए थे। उनकी रेल टिकट भी रद्द कर दी गई थी। ऐसे में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Bus service started after water receded in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में रिंग रोड में पानी उतरने से कश्मीरी गेट आईएसबीटी के बाहर से अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू हो गई है। बस अड्डे के अंदर हालांकि अब भी पानी जमा है। ऐसे में बाहर से ही यात्रियों के लिए बसें संचालित की जा रही हैं। अभी यहां उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की बसें पहुंच रहीं हैं। यात्रियों को इससे थोड़ी राहत मिली है। बस अड्डे से पानी पंप से निकाला जा रहा है। जल्द ही सभी बस सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। कश्मीरी गेट बस अड्डे से कोटद्वार की बस लेने आए दीपक ने बताया कि दो दिन पहले भी यहां आए

विज्ञापन


यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन खुला

यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। यहां से यात्री अब प्रवेश व निकासी कर सकते हैं। बाढ़ का पानी आने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया था। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर यात्रियों को स्टेशन खोलने की सूचना दी।

विज्ञापन


रूट पर चली बसें

रिंग रोड से पानी उतरने के बाद राजघाट, कश्मीरी गेट, आईपी डिपो की ओर आने-जाने वाले रूट की डीटीसी बसों का संचालन शुरू हो गया है। डीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी बताया कि रिंग रोड पर चलने वाली बसों के रूट सबसे अधिक प्रभावित हुए थे, लेकिन अभी अधिकतर बसें अपने रूट पर चलने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed