फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bus in noida dropped passengers in mid way

और यात्रियों को बीच रास्ते ही उतार दिया बस ने

Thu, 06 Mar 2014 04:16 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 06 Mar 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
Bus in noida dropped passengers in mid way

नोएडा डिपो की बसें घिसे टायरों पर दौड़ रही हैं। रबड़ चढ़े टायर कई बार हादसों की वजह बन चुके हैं, लेकिन प्रबंधन सबक लेने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


बुधवार रात प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई, जब नोएडा से मेरठ जा रही बस का टायर पंचर हो गया। कंडक्टर द्वारा डिपो को सूचना देने के बावजूद काफी देर तक दूसरी बस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे बीच रास्ते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मनमानी बिजली यूज करने वालों के लिए बुरी खबर


नोएडा डिपो की बस रात करीब आठ बजे मेरठ के लिए रवाना हुई। इसमें करीब 100 सवारियां मौजूद थीं। कनावनी के पास पहुंचते ही बस का टायर पंचर हो गया। यात्रियों को बीस रास्ते बस से उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारियों ने जब किराया वापस मांगा तो कंडक्टर ने इनकार करते हुए दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था करने का हवाला दिया। इस बीच कुछ यात्रियों ने बस के अंदर लिखे नंबरों पर संपर्क करना चाहा, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई।

यात्रियों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। कंडक्टर ने डिपो की वर्कशॉप को सूचना दी, लेकिन घंटे भर बाद भी दूसरी बस मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच कुछ यात्री आगरा से मेरठ जा रही बस से चले गए तो कई लोग हाईवे पर खड़े होकर बस का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed