फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bus depot employees protest on road against mv act

एमवी एक्ट के विरोध में उतरे रोडवेज कर्मचारी, बस डिपो परिसर में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 Aug 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 11 Aug 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
bus depot employees protest on road against mv act
haryana roadways employees protest - फोटो : अमर उजाला

मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2016 को अभी लोकसभा में मंजूरी नहीं मिली है। उससे पहले कर्मचारी यूनियन इसके विरोध में उतर आई हैं। बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो परिसर में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया और विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।

विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारियों ने कहना है कि इस विधेयक से जनता को कोई फायदा नहीं होगा। सरकार ने विकास का जो मॉडल प्रस्तुत किया है, उसमें दोष है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के सचिव राम आसरे ने कहा कि इस बिल से सुरक्षा नहीं हो सकती और न ही सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की नीयत और नीति में खोट है। रोडवेज कर्मचारी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के जिला महासचिव रविंद्र नागर ने कहा कि मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2016 में सड़क सुरक्षा, नागरिकों को सुविधा और देश के यातायात परिदृश्य को सुधारने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में लगाए जाने वाले दंड की राशि भी बढ़ाने का प्रस्ताव है, जो सरासर गलत है। यह विधेयक आम लोगों पर बोझ साबित होगा। जल्द ही देश भर के सभी रोडवेज कर्मचारी संगठन आमराय बनाकर इससे बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। प्रदर्शन में कर्मचारी नेता राज सिंह सौरोत, रविंद्र नागर, जितेंद्र धनखड़, ओमी अधाना, जयसिंह गिल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed