{"_id":"9cf40d161fe0258ad05a51c229e3ae13","slug":"bus-crushed-the-student-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को बस ने कुचला, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को बस ने कुचला, मौके पर ही मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 27 Nov 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में तैनात एसआई के बेटे की बुधवार की शाम को ट्यूशन पढ़ कर लौटते समय निजी बस की चपेट में आने से मौत हो गई। सेक्टर 14 चौकी पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बर्फखाना में रहने वाला जतिन पुत्र किशनलाल (18) खाडसा रोड स्थित डीएवी कॉलेज में 12वीं का छात्र था। राजीव नगर कॉलोनी से ट्यूशन पढ़ कर शाम को अपनी बाइक से लौट रहा था। बस अड्डे वाली रोड पर आ रही मारुति कंपनी के कर्मचारियों को ढोने वाली बस ने उसकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे वह गिरकर बस के पिछले चक्के के नीचे आ गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस व बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र का शव क्षत-विक्षत हो गया। चालक बस मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद सेक्टर 14 चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जिसने बस संख्या डीएल-1टीसी-5785 को अपने कब्जे में लेकर सिविल लाइन थाने में खड़ा कर दिया। पुलिस ने छात्र के परिजन के बयान पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आरोपी चालक नीरज पुत्र जगदीश निवासी पनकी कानपुर को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार, बस कंपनी कर्मचारियों को छोड़ कर लौट रही थी।