{"_id":"b19050afcbd650c7727ed621fc809399","slug":"bus-accident-50-hurt-20-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में था ड्राइवर, पलटी बस, 50 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में था ड्राइवर, पलटी बस, 50 घायल
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 24 Mar 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के बदायूं से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी बस धूममानिकपुर के समीप जीटी रोड पर पलट गई।
विज्ञापन
बस में सवार पचास यात्री घायल हो गए। घायलों को दादरी, गाजियाबाद और नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि, रविवार दोपहर में बदायूं से दिल्ली के लिए एक प्राइवेट बस सवारियां लेकर चली थी। बस में 60 से अधिक सवारियां मौजूद थीं। चालक शराब के नशे में बस को तेज गति से चला रहा था।
विज्ञापन
दादरी नगर को पार करने के बाद जैसे ही बस जीटी रोड पर धूममानिकपुर पुलिया पर पहुंची चालक ने संतुलन खो दिया और बस पलट गई जिससे करीब 50 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर बादलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बालाजी दर्शन को गए कैमरामैन समेत 2 की मौत
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दादरी, गाजियाबाद और नोएडा के अस्पतालों में घायलों को भेजा। इनमें प्रेमपाल स्वरूप, रामश्री, सुनीता, अजय, शिवकुमार, प्रेमसिंह, कृपाल, गायत्री समेत 20 यात्रियों की हालत गंभीर है। मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 30 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
एक घंटे यातायात बाधित
जीटी रोड के बीच में बस के पलटने और यात्रियों के घायल होने पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान यातायात बाधित रहा। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद बस को क्रेन से हटाया गया। बस के हटने के बाद ही यातायात सुचारु हुआ। एक घंटे तक यातायात बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।