{"_id":"26f69f705759b4b5ce1fdb493e8e2813","slug":"burning-brazier-near-sleeping-a-death-in-the-family-two-unconscious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगीठी जलाकर सोए परिवार में एक की मौत, दो बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगीठी जलाकर सोए परिवार में एक की मौत, दो बेहोश
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
सराय रोहिल्ला इलाके में ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी मौत का सबब बन गई। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी व पांच साल की बेटी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद इरफान (35) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी इरफान पत्नी सादिया और पांच साल की बेटी शाजिया के साथ इंद्रलोक के पास तुलसी नगर में रहते थे। इरफान एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
मंगलवार रात को ठंड की वजह से इरफान ने अपने कमरे में कोयले की अंगीठी जला ली। इधर, बुधवार को पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि इरफान का दरवाजा अंदर से बंद है, वह दरवाजा नहीं खोल रहा था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तीनों को अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंचाया, जहां इरफान को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सादिया और शाजिया का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।