फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Burari police station in-charge has been sent to line duty, ATO will look after the work

Delhi NCR News: बुराड़ी थाना प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर, एटीओ देखेंगे काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
बुराड़ी थाने में विजिलेंस टीम की छापेमारी का मामला
विज्ञापन

- शुक्रवार को थाने के हवलदार सुरेंद्र कुमार मीणा को विजिलेंस ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था, उसके बाद हवलदार को पड़ गया था दिल का दौरा
- सूत्रों का कहना हवलदार के पकड़े जाने पर थाना प्रभारी के खिलाफ हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को बुराड़ी थाने में तैनात हवलदार सुरेंद्र कुमार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए बुराड़ी थाना प्रभारी संजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब उनकी गैर मौजूदगी में एटीओ जसपाल सिंह थाने का काम देखेंगे।
विज्ञापन

फिलहाल एटीओ भी छुट्टी पर चल रहे हैं। उनके ड्यूटी ज्वाइन करने तक थाने में तैनात तीसरे इंस्पेक्टर परमजीत सिंह काम देखेंगे। उधर विजिलेंस द्वारा पकड़े जाने के बाद हवलदार सुरेंद्र कुमार को दिल का दौरा पड़ गया था। उसका एक अस्पताल की आईसीयू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट कमल विहार इलाके में एक व्यक्ति ने अपने घर पर मोबाइल टावर लगाया था। टावर लगवाने पर पीड़ित के खिलाफ कार्रवाई की धमकी देकर हवलदार सुरेंद्र पीड़ित से 75 हजार रुपये मांग रहा था। पीड़ित ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से कर दी। उसके बाद शुक्रवार को आरोपी को पकड़ा गया।

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस आयुक्त ने आदेश दिया है कि यदि किसी थाने में कोई पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया तो उसकी जिम्मेदारी थाना प्रभारी की होगी। माना जा रहा है कि इसी वजह से थाना प्रभारी को हटाकर लाइन में भेजा गया है। शनिवार देर रात को पुलिस उपायुक्त ने इसके आदेश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed