फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bullies beat up Scheduled Caste couple for occupying plot in Bulandshahr

UP: प्लॉट पर कब्जा कर रहे दबंग, विरोध पर युवक के मुंह पर किया पेशाब; पत्नी को नग्नावस्था में घूमाने की धमकी

Sat, 04 May 2024 10:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 04 May 2024 10:27 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में  प्लॉट कब्जा करने को लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के दंपती के साथ मारपीट करने और युवक के मुंह पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शियाकत पर न्यायालय के आदेश के बाद दो नामजद और चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Bullies beat up Scheduled Caste couple for occupying plot in Bulandshahr
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट कब्जा करने को लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के दंपती के साथ मारपीट करने और युवक के मुंह पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पत्नी को नग्नावस्था में घुमाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली देहात पुलिस ने दो नामजद और चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक ने बताया कि वह सिलाई का काम करता है और मेहनत मजदूरी करके गांव अढ़ौली में 118 वर्ग का प्लॉट आरिफ से खरीदा था। प्लॉट की लगभग पांच फीट ऊंची बाउंड्री कराकर लोहे का गेट लगवा दिया है। 28 जुलाई 2023 से उनका प्लॉट पर कब्जा है। 29 नवंबर 2023 को उनको सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोग उनके प्लॉट पर कब्जा कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर देखा तो बाउंड्री वॉल टूटी थी और लोहे का गेट भी गिरा पड़ा था, जिसकी शिकायत 30 नवंबर 2023 को उन्होंने एसएसपी और डीएम से की। 18 दिसंबर को उन्होंने प्लॉट पर बाउंड्री की मरम्मत कर गेट लगवा दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि अगले दिन रघुराज भाटी निवासी इंद्रलोक कॉलोनी, निधि शर्मा निवासी जीवनगीत कॉलोनी ने बाउंड्री और गेट को दोबारा गिरा दिया। जिसकी शिकायत 112 पर की गई और लिखित शिकायत कोतवाली देहात में दी। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। 5 फरवरी को सीओ सिटी के यहां लिखित शिकायत दी और 10 फरवरी को थाना दिवस में उसे व आरोपी को बुलाया गया, लेकिन आरोपी नहीं पहुंचा। इसको लेकर आरोपी उससे रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 10 मार्च 2024 को वह अपनी पत्नी के साथ प्लॉट पर गया तो रघुराज भाटी, निधि शर्मा चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। प्लॉट पर लगे गेट और दीवार को जबरन गिरा दिया। विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट की। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के मुंह पर पेशाब किया और पत्नी को नग्नावस्था में घुमाने की धमकी दी। लोगों ने आरोपियों के चंगुल से उन्हें बचाया। आरोप है कि इसके बावजूद थाना पुलिस ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed