{"_id":"61029d508ebc3e583b1778a4","slug":"bullets-fired-in-neighbor-quarrel-woman-critical-delhi-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली क्राइम: पड़ोसियों के झगड़े में चली गोलियां, महिला के सीने में लगी हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली क्राइम: पड़ोसियों के झगड़े में चली गोलियां, महिला के सीने में लगी हालत नाजुक
Thu, 29 Jul 2021 05:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 29 Jul 2021 05:51 PM IST
सार
- पुलिस ने एक ओर के आठ लोगों के खिलाफ किया हत्या के प्रयास मामला दर्ज, महिला समेत दो को किया गिरफ्तार
- घर के बाहर खड़े ऑटो में बैठने को लेकर हुआ विवाद, एक परिवार ने दूसरे पर कर दिया हमला, चला दी गोलियां
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में मंगलवार रात मामूली कहासुनी ने खूनी रंग ले लिया। झगड़े के दौरान पड़ोसी परिवार ने दूसरे परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। एक गोली खिड़की के पास खड़ी महिला के सीने में जा लगी। गंभीर हालत में सुल्ताना बेगम (46) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो आरोपी नगीना और सनव्वर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कुल आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बदायूं का रहने वाला पीड़ित शब्बन अली का परिवार हर्ष विहार के राजीव नगर में रहता है। शब्बन एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। इसके ही गांव का सगीर भी शब्बन के पड़ोस में रहता है। सगीर के खिलाफ मामले दर्ज हैं। मंगलवार को सगीर के बेटे का जन्मदिन था। उसके घर पर काफी मेहमान आए हुए थे। उसके घर के बाहर एक ऑटो खड़ा था। आरोप है कि शब्बन का बेटा रिहान ऑटो में जाकर बैठ गया। इस बात पर सगीर के परिजनों से रिहान की कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया। लेकिन रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक सगीर व उसके रिश्तेदारों ने शब्बन के घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में सगीर, उसकी पत्नी नगीना, रिश्तेदार वसीम, सनव्वर, मनीत, नफीस, अनीस व अन्य शामिल थे। इन लोगों ने करीब सात राउंड गोलियां चला दी। शब्बन की पत्नी घर में खिड़की के पास खड़ी थी, उसके सीने पर गोली लग गई। बाद में सभी आरोपी फरार हो गए। सुल्ताना को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने सगीर की पत्नी नगीना व रिश्तेदार सनव्वर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन