{"_id":"5eb661920ceadc34b607015a","slug":"bulandshahr-woman-baby-died-as-no-hospital-admit-them-because-of-nurse-crisis-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते अस्पतालों ने किया इलाज से इंकार, सही उपचार न मिलने से जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चलते अस्पतालों ने किया इलाज से इंकार, सही उपचार न मिलने से जच्चा-बच्चा की मौत
Sat, 09 May 2020 01:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 09 May 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
dead body
बुलंदशहर के खुर्जा पहासू क्षेत्र के गांव बनैल में कोरोना के चलते जच्चा-बच्चा को सही इलाज न मिलने से उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह महिला को डिलिवरी के लिए 102 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
जब महिला की हालत ज्यादा बिगड़ी तो उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बड़े अस्पताल ले जाते वक्त साबितगढ़ गांंव के पास महिला को ज्यादा परेशानी हुई तो उसका प्रसव सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराना पड़ा।
विज्ञापन
इस दौरान सही उपचार न मिलने पर बच्चे की मौत हो गई। महिला की गंभीर हालत देखकर उसे खुर्जा के बड़े अस्पताल रेफर किया गया। खुर्जा में कोरोना के चलते किसी भी नर्सिंग होम और अस्पताल ने इलाज करने से इंकार कर दिया। बेबस परिजनों द्वारा महिला को अलीगढ़ लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन