फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr violence main accused Prashant arrested and all update

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले आरोपी प्रशांत नट की कोर्ट में पेशी आज

Fri, 28 Dec 2018 08:40 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 28 Dec 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr violence main accused Prashant arrested and all update
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और सुमित की हत्या का खुलासा कर दिया है। इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले युवक प्रशांत नट को दबोच लिया गया है। उससे गहन पूछताछ हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर सकती है।
विज्ञापन


पुलिस कहना है कि अपने बचाव में चलाई गई इंस्पेक्टर की गोली लगने से सुमित की मौत हुई थी। मामले में योगेश राज समेत 15 नामजद आरोपी अब पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर हुए बवाल का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। स्याना इंस्पेक्टर को चिंगरावठी निवासी युवक प्रशांत नट ने ही गोली मारी थी। बताया गया कि प्रशांत नट घटना के बाद अपने परिवार के साथ फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रशांत नट को बुलंदशहर-नोएडा बार्डर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची और सीन रीक्रिएट किया गया। इस दौरान घटना वाले दिन मौके पर मौजूद दो गवाहों ने भी उसकी पहचान की है। 

इंस्पेक्टर की हत्या के वक्त मौके पर आरोपी प्रशांत के साथ राहुल, डेविड, जॉनी, कलुआ और दो-तीन अन्य आरोपी व दो प्रत्यक्षदर्शी मौजूद थे। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कलुआ ने इंस्पेक्टर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था, खेत में खुद को बचाने के लिए भाग रहे इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर मृतक सुमित ने दो-तीन पत्थर फेंके थे। 

एक पत्थर इंस्पेक्टर के चेहरे पर लगा और वह गिर गए। इस दौरान इंस्पेक्टर ने अपने बचाव में फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली सुमित को लगी थी। इसके बाद मौजूद अन्य आरोपी सुमित को वहां से ले गए थे और उपचार के लिए ले जाते समय सुमित की मौत हो गई थी। 

करीब दस मिनट बाद आरोपी जॉनी, राहुल, डेविड वापस लौटे और प्रशांत वहां दूसरे रास्ते पर पहले से ही मौजूद था। इंस्पेक्टर को दो ग्रामीण अपने साथ गांव की तरफ बचाने के लिए ले जा रहे थे। पीछे से आए प्रशांत ने इंस्पेक्टर को दबोच कर गिरा दिया था। साथ ही इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन कर आंख के पास गोली मार दी थी। 

इंस्पेक्टर पर सबसे पहले आरोपी कलुआ ने कुल्हाड़ी से वार किया था। सुमित ने पत्थर फेंके थे, जिसमें इंस्पेक्टर खेत में गिर गए थे। इंस्पेक्टर ने बचाव में गोली चलाई तो एक गोली सुमित को लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रशांत नट ने इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन कर गोली मारी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। 
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed