फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr violence bjp leader threats another bulandshahr syana like rampage

थानेदार को भाजपा नेता की धमकी, कहा-'सिफारिश नहीं मानी तो स्याना जैसा कांड होने में देर नहीं लगेगी'

Tue, 11 Dec 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 11 Dec 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr violence bjp leader threats another bulandshahr syana like rampage
भाजपा नेता प्रमोद जिंदल ने दी एक और स्याना कराने की धमकी - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ में एक विवाद में सिफारिश नहीं माने जाने से भड़के भाजपा के जिला महामंत्री ने हाफिजपुर थाने पर स्याना जैसा कांड कराने की धमकी दी है। एसपी के पीआरओ की शिकायत पर कोतवाली में उक्त नेता के खिलाफ बवाल कराने की धमकी देने, आईटी एक्ट और गाली गलौज करने सहित अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि भाजपा नेता का कहना है कि उसकी ऐसी कोई मंशा नहीं थी। उसने सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर बात की थी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटियाना में रविवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हुआ था। उक्त मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


उसे छुड़ाने के लिए भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद जिंदल ने वहां के थाना प्रभारी निरीक्षक को शाम के समय फोन किया। नेता का आरोप है कि उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद भाजपा नेता ने उनके पीआरओ संजीव शुक्ला को रात्रि करीब 8 बजे फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उक्त नेता ने हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया तथा चेतावनी दी कि वह दो-ढाई सौ ग्रामीणों को एकत्रित कर थाने पर बवाल करा देगा, स्याना जैसा कांड होने में देर नहीं लगेगी।

bulandshahr violence bjp leader threats another bulandshahr syana like rampage
pramod jindal - फोटो : अमर उजाला

कप्तान के मुताबिक उक्त नेता ने थाना प्रभारी निरीक्षक हाफिजपुर पर यह भी आरोप लगाया कि उसने रुपये लेकर गोतस्करों को छोड़ दिया, जबकि जिस दिन यह शिकायत की गई थी, तभी उन्होंने जांच कराई तो पता चला था कि आरोपी गिरफ्तार किए गए थे, कोई नहीं छोड़ा गया।

कप्तान ने बताया कि भाजपा नेता की इस धमकी को काफी गंभीरता से लिया गया है। पुलिस ने कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।  उधर, भाजपा के कई नेता सुबह से ही अपने साथी की मामूली गलती मानकर उसे क्लीन चिट दिलाने का प्रयास करते रहे। यह बात अलग थी कि मामला जिले से बाहर बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संज्ञान में भी पहुंच गया है।

वहीं नामजद आरोपी जिला महामंत्री प्रमोद जिंदल का दावा है कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिस द्वारा उत्पीड़न किए जाने तथा गो तस्करों के खिलाफ आवाज उठा रहा था। हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक ने उसकी बात नहीं। इसलिए कहासुनी हुई थी। हालांकि मोबाइल की रिकार्डिंग में बहुत कुछ छिपा है।

धमकी की कड़ी निंदा 
दलित स्वाभिमान रक्षा संघर्ष वाहिनी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनिल आजाद एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भाजपा नेता द्वारा हाफिजपुर थाने पर स्याना कांड जैसा बवाल कराये जाने की धमकी दिए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि सुशासन नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। जब पुलिस अफसरों को इस तरह की धमकी मिलेगी, तब आम आदमी क्या सुरक्षित होगा। इस बैठक में राधेलाल, मुकेश जाटव, प्रमोद गौतम, राजकुमार जाटव,  मनोज वर्मा, राम लाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed