{"_id":"5edb705b8ebc3e90644a56ff","slug":"bulandshahr-love-couple-commits-suicide-in-jungle-on-tree-police-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के जंगल में प्रेमी के साथ फांसी पर झूली प्रेमिका, इलाके में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के जंगल में प्रेमी के साथ फांसी पर झूली प्रेमिका, इलाके में मचा हड़कंप
Sat, 06 Jun 2020 04:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 06 Jun 2020 04:01 PM IST
सार
- छतारी के जंगल में प्रेमी के साथ प्रेमिका फांसी पर झूली
- सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
विज्ञापन
प्रेमी युगल के शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा मार्ग पर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। एसआर पेट्रोल पंप के निकट जंगल में पेड़ पर दोनों का शव पेड़ पर लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कस्बा छतारी के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी लड़की शुक्रवार रात घर से गायब हो गई। परिजनों ने लड़की की काफी तलाश की लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
शनिवार सुबह लोगों ने एसआर पेट्रोल पम्प के पास पेड़ पर युवक-युवती का शव लटका देखा। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दोनों के शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।