फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr gang rape victim family called national women commission

बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार ने महिला आयोग को किया फोन, अब झेल रहे नई परेशानी

Sun, 07 Aug 2016 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 07 Aug 2016 01:42 PM IST
सार

bulandshahr gang rape, law less up, nh91, gang rape on nh91, bulandshahr, national women commission

विज्ञापन
bulandshahr gang rape victim family called national women commission
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा का कहना है कि बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार अब यूपी के काउंसलरों से परेशान है, जो उनके छोटे से घर में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


रेखा शर्मा के मुताबिक उनके पास पीड़ित किशोरी के पिता ने शुक्रवार शाम को फोन कर बताया कि तीन काउंसलर उनके घर पर बैठा दिए गए हैं। हालात ऐसे हैं कि वह पत्नी और बच्चों से बात तक नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन


रेखा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम की एक काउंसलर भी सोमवार को पीड़ित परिवार के घर जाएंगी, हालांकि वह काउंसलिंग के लिए उन्हें मजबूर नहीं करेगी, अगर वह अनिच्छा जताते हैं तो काउंसलर वापस लौट जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस पीड़ा दायक घटना में बुलंदशहर पुलिस सही से काम नहीं कर रही है। आरोपियों को बदलने की चर्चा होने पर उन्होंने बुलंदशहर के पुलिस अफसरों से बात की थी।

पुलिस अफसरों का कहना है कि उन्होंने आरोपी नहीं बदले हैं बल्कि उनके पते दूसरे निकले थे, जिससे यह हल्ला मचा कि पुलिस ने आरोपी बदल दिए हैं। बता दें कि इससे पहले पीड़ित परिवार के घर में सपा नेता बाउंसर लेकर घुस गए थे, जिस पर परिवार ने एतराज जताया था।

हैवानियत का शिकार हुए परिवार ने बनाई दूरी

bulandshahr gang rape victim family called national women commission

बुलंदशहर में एनएच-91 पर हैवानियत का शिकार हुए परिवार ने अब राजनीतिक पार्टियों और मीडिया से दूरी बना ली है। परिवार के लोगों के अलावा घर में किसी के भी आने पर रोक लगा दी गई है।

दो फ्लैट और मुआवजे की घोषणा के बाद पीड़ित परिवार के घर के बाहर दिन भर लगी रहने वाली भीड़ अब नहीं है। गली में सन्नाटा पसरा है और सिर्फ पुलिस की एक पीसीआर तैनात है।

कुछ सपा नेताओं द्वारा धमकाए जाने बाद से इंदिरापुरम पुलिस की पीसीआर को पीड़ित परिवार के घर के बाहर तैनात कर दिया गया है। शनिवार को महिला एवं बाल  विकास विभाग की ओर से तैनात काउंसलर की टीम मां-बेटी के पास पहुंचे और काउंसलिंग की।

​मदद से ज्यादा दरिंदों को सजा अहम

bulandshahr gang rape victim family called national women commission

रोज लगनी रहने वाली भीड़ की वजह से बेटी की तबीयत में सुधार नहीं आ रहा था। वहीं मां को भी चक्कर आ रहे थे। लगातार लोग मिलने आ रहे थे, जिससे दोनों को आराम नहीं मिल पा रहा था और सदमे से उबर नहीं पा रहे थे।

पिता पहले ही कह चुके हैं कि किसी भी तरह की मदद से ज्यादा दरिंदों को सजा अहम है। फिलहाल दो फ्लैटों के आवंटन पत्र और मुआवजे की घोषित राशि अभी तक पीड़ित परिवार को नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed