फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Building sealed without investigation three people including two innocents trapped inside

Delhi: बगैर जांच सील की इमारत, अंदर दो मासूम समेत तीन लोग फंसे, परिवार वालों ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 24 Feb 2023 07:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Feb 2023 07:13 AM IST
सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करते हुए निगम के अधिकारियों को बुलाया और सील तोड़कर सभी को बारह निकाला। परिवार वालों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कार्रवाई के लिए कानूनी राय ली जा रही है।

विज्ञापन
Building sealed without investigation three people including two innocents trapped inside
इमारत के अंदर दो मासूम समेत तीन लोग फंसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमन विहार के कर्ण विहार पार्ट-5 में हाउस टैक्स नहीं देने पर निगम के अधिकारियों ने एक बहुमंजिला इमारत को बृहस्पतिवार सुबह सील कर दिया। सील करने से पहले अधिकारियों ने इमारत की जांच नहीं की। इसके कारण दो मासूम बच्चे समेत तीन लोग घंटों इमारत में फंसे रहे और बाहर निकालने के लिए रोते रहे। लोगों ने आवाज सुनकर परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन


उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करते हुए निगम के अधिकारियों को बुलाया और सील तोड़कर सभी को बारह निकाला। परिवार वालों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कार्रवाई के लिए कानूनी राय ली जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कर्ण विहार पार्ट 5 अमन विहार में बहुमंजिला इमारत के मालिक ने काफी समय से हाउस टैक्स जमा नहीं किया था। बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली नगर निगम की टीम इमारत को सील करने आई। इमारत में किराए पर कुछ परिवार रहते हैं। जिसमें एक किरायेदार नीरज शुक्ला अपनी पत्नी दिशा साढ़े तीन साल बेटी अन्वी और पांच साल का बेटा के साथ रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज एक निजी कंपनी में काम करता है, वहीं पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका है। इसी इमारत में 18 साल की लडक़ी अपनी मां के साथ रहती है। उसकी मां निजी कंपनी में काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed