{"_id":"5d5aff0a8ebc3e897a65ad62","slug":"building-roof-collapse-four-men-injured-in-wazirabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीराबाद में मकान की छत गिरी चार युवक घायल, किराएदार हैं सभी पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीराबाद में मकान की छत गिरी चार युवक घायल, किराएदार हैं सभी पीड़ित
Tue, 20 Aug 2019 01:26 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
घर की छत गिरने से चार लोग हुए घायल
- फोटो : अमर उजाला
वजीराबाद के झड़ौदा इलाके में सोमवार सुबह एक घर की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में घर में मौजूद चार किराएदार विपिन (25), विकास (18), कुंदन (18) और राजन (20) घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने मलबे में फंसे युवकों को निकालकर सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सभी की हालत में सुधार है। जांच में पता चला कि मकान 70 साल पुराना था। पुलिस ने घायल युवकों के बयान पर मकान मालकिन सुनीता के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे झड़ौदा पार्ट दो गली नंबर 11 में एक मंजिल बने घर की छत गिरने की जानकारी मिली थी। सभी घायल मूलत: बिहार के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी करते हैं। सभी इस मकान में किराएदार थे। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि करीब 60-70 साल पुराने मकान की छत शायद बरसात के कारण कमजोर हो गई थी।
विज्ञापन