Building collapses : मुस्तफाबाद में गिरी छह मंजिला इमारत, 11 लोगों की मौत... कई दबे; रेस्क्यू जारी
हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें पहुंच चुकी हैं। रेस्क्यू जारी है।
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक छह मंजिला इमारत गिर गई है। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं। बचाव का काम जारी है।
#UPDATE | 4 people died after a building collapsed in the Mustafabad area in Delhi this morning: Delhi Police https://t.co/lXyDvOpZ3q
— ANI (@ANI) April 19, 2025विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे शक्ति विहार की गली नंबर 1 में एक इमारत के ढहने की सूचना पुलिस स्टेशन दयालपुर को मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तहसीन पुत्र यासीन की दस मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें कथित तौर पर 22 लोग फंसे हुए थे।
एनडीआरएफ, डीएफएस और एम्बुलेंस सेवाओं को तुरंत बुलाया गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 14 लोगों को बचाकर जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनमें से दस को मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभी भी 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
कई लोगों के दबे होने का अंदेशा
डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है। हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना भी मिली। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें मिलकर काम कर रही है।
14 लोगों को बचाया गया
एक स्थानीय व्यक्ति की घर लगे सीसीटीवी कैमरे में गिरती इमारत की घटना दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि 14 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया#WATCH | Delhi: Mustafabad building collapse caught on camera.
— ANI (@ANI) April 19, 2025
As per Delhi Police, "Among the 10 people who were taken out, 4 succumbed. Rescue operations still underway"
(Source - local resident) https://t.co/lXyDvOpZ3q pic.twitter.com/NlknYWODRR
एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने ने बताया कि यहां दो पुरुष और दो बहुएं रहती हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं...अभी हमें कुछ नहीं पता। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे।
#WATCH | Mustafabad building collapse | An eyewitness says, " Two men and two daughters-in-law stay here. The oldest daughter-in-law has three children, second daughter-in-law has three children...right now we don't know anything. They are nowhere to be seen" https://t.co/lXyDvOpZ3q pic.twitter.com/1dbstH6Vn3
— ANI (@ANI) April 19, 2025
सीएम रेखा गुप्ता ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्यों में DDMA, NDRF, DFS और अन्य एजेंसियां सतत रूप से जुटी हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिनकी मौत हुई है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।'
मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) April 19, 2025
राहत एवं बचाव कार्यों में DDMA, NDRF, DFS और अन्य एजेंसियाँ सतत रूप से जुटी हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था…