फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Builders began JDA flats cell lines

बिल्डरों की तर्ज पर शुरू हुई जीडीए फ्लैटों की सेल

Sat, 05 Dec 2015 08:33 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 05 Dec 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
Builders began JDA flats cell lines

रीयल एस्टेट सेक्टर की मंदी के चलते जीडीए अधिकारी भी संपत्तियों को बिल्डरों की शैली में बेचने निकल पड़े हैं।

विज्ञापन


शनिवार को जीडीए अधिकारियों ने मधुबन-बापूधाम फ्लैट योजना के लिए पहले आओ-पहले पाओ स्कीम का कैंप लगाया। पहले कैंप में हालांकि कोई फ्लैट नहीं बिका, लेकिन लोग बड़ी संख्या में फ्लैट देखने आए।


स्कीम के जरिए फ्लैट की बिक्री न होने पर जीडीए ने मधुबन-बापूधाम योजना में बचे 743 फ्लैटों को बिल्डरों की शैली में बचने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास कराया था।
विज्ञापन


जीडीए अधिकारी प्रत्येक शनिवार को योजना के टावरों में कैंप लगाएंगे। सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक कैंप लगेगा।

तीन बजे के बाद पसंद किए गए फ्लैट का मौके पर ही आवंटन कर दिया जाएगा। योजना 31 मार्च 2016 तक चलेगी।

जीडीए अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि रेडी टू मूव इन फ्लैट्स को खरीदने के इच्छुक 100 से अधिक लोग फ्लैट पसंद करने के लिए कैंप में आए।

इनमें से कई ने अपने मनपसंद फ्लैट्स की सूची बनाई है। कई ने आवंटन के लिए फार्म भी खरीदे हैं। अगले सप्ताह से फ्लैटों की बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।

फ्लैट का प्रकार, एरिया (वर्गमीटर में) और कीमत (रुपये में)
टू बीएचके (ए टाइप)-126.78-50.58 लाख
टू बीएचके (बी टाइप)-131.78-52.58 लाख
थ्री बीएचके (ए टाइप)-152.62-60.89 लाख
थ्री बीएचके (बी टाइप)-156.86-62.59 लाख
थ्री बीएचके स्टडी (ए टाइप)-169.20-67.50 लाख
थ्री बीएचके स्टडी (बी टाइप)-174.20-69.42 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed