फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Builder will change the face of Delhi by 2035

Delhi NCR News: 2035 तक बदल जाएगी आईआईटी दिल्ली की सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
-68 वें स्थापना दिवस पर पहली बार एलुमिनाई के योगदान और उपलब्धियों को लेकर रिपोर्ट की जारी
विज्ञापन


-आईआईटी दिल्ली 2035 विजन को लेकर रोडमैप हो रहा तैयार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
आईआईटी दिल्ली की सूरत बदलने की तैयारियां शुरू हो गई है। अगले दस साल में आईआईटी दिल्ली में शैक्षणिक से लेकर बुनियादी सुविधाओं में विस्तार होगा। पूरे परिसर के पुनर्विकास और पुनर्कल्पना की योजना पर काम चल रहा है। इसमें नए हॉस्टलों के निर्माण, पुराने हॉस्टलों का पुनर्निर्माण और शैक्षणिक इमारतों के आधुनिकीकरण से लेकर कई दूसरे कार्य शामिल हैं। चार हजार से अधिक छात्रों के लिए बहुमंजिला हॉस्टल तैयार होगा। इसमें एलुमिनाई भी सहयोग करेंगे। आईआईटी दिल्ली 2035 पुनर्कल्पना की घोषणा मंगलवार को आईआईटी दिल्ली के 68 वें स्थापना दिवस पर निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी ने की।

स्थापन दिवस पर पहली बार एलुमिनाई इम्पैक्ट रिपोर्ट 2026 जारी की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर माइक्रोन टेक्नोलॉजी के उपाध्यक्ष डॉ. गुरतेज एस संधू शामिल रहे। रिपोर्ट में आईआईटी दिल्ली के 65000 से अधिक पूर्व छात्रों (एलुमिनाई) की उपलब्धियों और समाज, राष्ट्र तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को रेखांकित किया है। आईआईटी निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी ने कहा कि अब हम आईआईटी दिल्ली के अगले चरण को बनाने पर काम कर रहे हैं। यानि आईआई दिल्ली 2035 एक दस साल का विजन है। हम पूरे कैंपस को फिर से सोचेंगे और फिर से बनाएंगे। इसका रोड मैप अगले छह महीनों में तैयार हो जाएगा। छात्रों के लिए कॉम्पिटिशन भी लॉन्च कर रहे हैं, ताकि वह कल्पना कर सकें। इसके लिए आईआईटी दिल्ली कैसा दिखेगा और क्या है और दस साल बाद कैसा देखना चाहेंगे उसको लेकर आइडिया देना होगा। उन्होंने रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 65 से ज्यादा सालों में आईआईटी दिल्ली के ग्रेजुएट स्टूडेंट्स से ग्लोबल लीडर्स, अग्रणी एंटरप्रेन्योर्स और समर्पित पब्लिक सर्वेंट्स में बदल गए हैं।
विज्ञापन


चार लाख से अधिक को दिए रोजगार के अवसर

उद्यमिता के क्षेत्र में आईआईटी दिल्ली ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। संस्थान से जुड़े 2500 से अधिक संस्थापक और सह-संस्थापक सामने आए हैं, जिन्होंने 4.8 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए हैं। लोक सेवा और अकादमिक क्षेत्र में भी आईआईटी दिल्ली के एलुमनाई का योगदान उल्लेखनीय है। 270 से अधिक आईएएस अधिकारी, 100 से ज्यादा आईपीएस, आईआरएस व आईएफएस अधिकारी और 250 से ज्यादा पीएसयू, रेगुलटरी बॉडी और वैज्ञानिक मिशनों में है। साथ ही आईआईटी दिल्ली में नेवल कंस्ट्रक्शन विंग ने भारतीय नौसेना के लिए 700 से ज्यादा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


477 करोड़ के लिए एलुमिनाई आगे आगे

प्रोफेसर रंगन बनर्जी ने यह भी बताया कि विश्व के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में 50 से अधिक एलुमिनाई प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। जबकि 300 से अधिक एलुमिनाई दूसरी आईआईटी में फैकल्टी पदों पर हैं। दिल्ली एंडोमेंट फंड के तहत एलुमनाई से 477 करोड़ रुपये के वादे में से 338 करोड़ मिल चुके हैं।

नंबर गेम

-60 से अधिक वर्षों में 65 हजार से ज्यादा एलुमिनाई

-बीते 25 वर्षों में 5765 ने की पीएचडी(वर्ष 2020-2025 के बीच 2259 रही संख्या)

-10197 आईआईटी दिल्ली एलुमनाई कॉर्पोरेट ऑर्गेनाइजेशन का रहे प्रतिनिधित्व

2025 की स्थिति को लेकर ब्यौरा

-आईआईटी दिल्ली में छह स्कूल, 11 केंद्र और 16 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 16 विभाग

-18यूजी और 45 पीजी डिग्री कोर्सेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed