फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "builder do not give fund for security

‘बिल्डर नही दे रहा फंड तो कैसे हो सुरक्षा’

Tue, 19 Jan 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
"builder do not give fund for security

ग्रेनो वेस्ट की स्टेलर जीवन सोसायटी में चोरी की बढ़ती वारदात से नाराज लोगों ने रविवार को सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों पर अपना गुस्सा उतारा। लोगों ने अधिकारियों का घेराव कर सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की तो सुरक्षा एजेंसी ने बिल्डर पर फंड नही देने का आरोप लगाकर सुरक्षा बढ़ाने से पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन


सोसायटी को सुरक्षा गार्ड मुहैया करा रही एजेंसी के कार्यकारी निदेशक जेएस बेदी अपनी टीम के साथ रविवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान सोसायटी में रह रहे सैकड़ों लोगों ने उनका घेराव कर सिक्योरिटी गार्ड की संख्या बढ़ाने और प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


इस पर बेदी ने कहा कि बिल्डर की ओर से जितना फंड दिया गया है, उसी हिसाब से गार्ड तैनात किए गए हैं। सोसायटी निवासी अनूप कुमार ने बताया कि सोसायटी के सभी ब्लॉक में कम से कम दो गार्ड होने चाहिए लेकिन एक ही गार्ड से काम चलाया जा रहा है। ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेलर जीवन सोसायटी में 4 जनवरी को एक फ्लैट से करीब 5 लाख रुपये की चोरी हुई थी। चोर घर का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण चुरा ले गए थे। सोसायटी में रह रहे लोगों के मुताबिक चार दिन पहले भी सोसायटी में काम करने वाला एक व्यक्ति बंद फ्लैट में चोरी करते हुए पकड़ा गया था। हालांकि इसमें कोई भी पुलिस कार्रवाई नही हुई थी। आरोप है कि इससे पहले भी चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed