फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Budget presented in Delhi Corporation possibility of increase in expenditure of Rs 460 crore

Delhi: निगम में पेश किया बजट, 250 करोड़ रुपये आय कम होने का अनुमान; 460 करोड़ की व्यय में बढ़ोतरी की संभावन

Sat, 09 Dec 2023 09:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 09 Dec 2023 09:04 PM IST
सार

बजट पेश करते हुए निगमायुक्त ने एमसीडी की वर्तमान योजनाओं का विस्तार करने पर जोर दिया। हालांकि, कुछ छोटी योजनाएं शुरू करने के प्रस्ताव लेकर आए। उन्होंने बजट में सबसे अधिक सफाई पर राशि का प्रावधान किया। शिक्षा व स्वास्थ्य विभागों को बजट देने में मामले में उन्होंने दूसरे व तीसरे स्थान पर रखा है। 

विज्ञापन
Budget presented in Delhi Corporation possibility of increase in expenditure of Rs 460 crore
दिल्ली नगर निगम ने सदन में पेश किया बजट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगमायुक्त ज्ञानेश भारती ने शनिवार को सदन की बैठक में वर्तमान वर्ष का संशोधित और आगामी वर्ष का प्रस्तावित बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने नया कर लगाने व वर्तमान करों में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव पेश नहीं किया। उन्होंने वर्तमान वर्ष की तुलना में आगामी वर्ष के दौरान करीब 250 करोड़ रुपये आय कम होने का अनुमान लगाया है, जबकि व्यय में करीब 460 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बजट पेश करते हुए निगमायुक्त ने एमसीडी की वर्तमान योजनाओं का विस्तार करने पर जोर दिया। हालांकि, कुछ छोटी योजनाएं शुरू करने के प्रस्ताव लेकर आए। उन्होंने बजट में सबसे अधिक सफाई पर राशि का प्रावधान किया। शिक्षा व स्वास्थ्य विभागों को बजट देने में मामले में उन्होंने दूसरे व तीसरे स्थान पर रखा है। भारती ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट को संशोधित करते हुए आय का लक्ष्य 15523.96 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15952 करोड़ रुपये कर दिया, जबकि व्यय 16024.46 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 16224.05 करोड़ रुपये करने का निर्णय किया। 
विज्ञापन


पूरी तरह से सदन पर छोड़ दिया मामला
आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान उन्होंने आय का 15686.99 व व्यय का 16683.02 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया है। वर्तमान वर्ष के अभिशेष को शामिल करने के बाद आगामी वर्ष के दौरान करीब आठ करोड़ रुपये अभिशेष रहने का अनुमान है। आयुक्त ने संपत्ति कर की दरों व छूट का प्रावधान वर्तमान वर्ष वाला ही तय किया है। इसी तरह किसी भी प्रकार की फीस में भी बढ़ोतरी नहीं की है। लिहाजा, उन्होंने इन मामलों में बढ़ोतरी व छूट करने का मामला पूरी तरह सदन पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीडी की कार्यकुशलता देखने को मिली
हालांकि, उन्होंने लाइसेंस आधार पर एमसीडी की मार्केट, दुकानों, स्टॉल, कियोस्क व एलएंडडीओ से हस्तांतरित मार्केट व दुकानों का संपत्ति कर विभाग की अधिसूचित श्रेणियों की दरों के आधार पर न्यूनतम मूल्य रखा। इन मामलों में ए श्रेणी में 150 रुपये वर्गफीट, बी, सी व डी श्रेणी में 77 रुपये वर्गफीट और ई, एफ, जी व अन्य श्रेणी में 62 रुपये वर्गफीट रेट तय किया गया है। आयुक्त ने बजट प्रस्तुत करने की शुरुआत कई कार्यों की चर्चा करते हुए एमसीडी की तारीफ से की। उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के दौरान एमसीडी की कार्यकुशलता देखने को मिली। उसके कई विभागों ने इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, एमसीडी ने एकीकरण से पहले पूर्ववर्ती तीनों निगमों के बकाया वेतन व पेंशन का निपटारा कर दिया है। अब वेतन व पेंशन बकाया नहीं है।

आगामी वर्ष के लिए आवंटित बजट
सामान्य प्रशासन:
3475.93 करोड़ रुपये
सफाई: 4194.71 करोड़ रुपये
शिक्षा: 3109.11 करोड़ रुपये
स्वास्थ्य: 2061 करोड़ रुपये
अभियांत्रिक विभाग: 1943 करोड़ रुपये
उद्यान विभाग: 586.58 करोड़ रुपये
सामुदायिक सेवाएं: 60.66 करोड़ रुपये

बजट की मुख्य बातें
  • . संपत्ति कर बढ़ाने व संपत्ति की गणना के लिए जियो टैगिंग प्रक्रिया की शुरुआत।
  • . पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर तीन वार्डों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से नागरिक सेवाओं में कमी को पहचानने और सुधार करने के लिए सूचना भेजने की प्रणाली की स्थापना होगी।
  • . पंजाबी बाग में 225, जीके-ंएक मार्केट में 399, अमर कॉलोनी लाजपत नगर में 81, शिवा मार्केट पीतमपुरा में 500, गांधी मैदान चांदनी चौक में 2338, कुतुब रोड पर 174, निगम बोध घाट में 95 और फतेहपुरी में 196 कारों की पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य।
  • . तीनों लैंडफिल साइट के समस्त कूड़े का अगले साल दिसंबर तक निपटान करने का लक्ष्य।
  • . नरेला-बवाना में 3600 टीपीडी क्षमता का वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित किया जाएगा, ओखला व तेहखंड वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की क्षमता को बढ़ाया लाएगा।
  • . 44 विद्यालयों में लाइब्रेरी स्थापित कर दी जाएगी।
  • . 25 प्रस्तावित आदर्श विद्यालयों में स्मार्ट इंटरऐक्टिव पैनल लगाए जाएंगे।
  • . स्कूलों मे बेहतर व्यवस्था के लिए 420 नर्सरी आया, सिक्योरिटी गार्ड और अतिरिक्त सफाईकर्मी नियुक्त किए जाएंगे।
  • . स्वामी दयानंद अस्पताल में सबसे पहले लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट/मिल्क बैंक की स्थापना की जाएगी।
  • . पीपीपी मॉडल के तहत 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न जांच प्रयोगशालाओं की शुरुआत की जाएगी।
  • . माता गुजरी अस्पताल में ब्लड स्टोरेज की सुविधा शुरु होगी।
  • . तिलक नगर कॉलोनी अस्पताल में मौजूदा इकाई को स्थानांतरित करके पंचकर्म केंद्र की स्थापना होगी।
  • . सभी होम्योपैथिक इकाइयों के लिए नॉन-कॉन्टैक्ट इंफ्रा रेड थर्मामीटर, अग्निशामक यंत्र और पल्स ऑक्सीमीटर खरीदे जाएंगे।
  • . हिन्दूराव अस्पताल में यूनानी हेपेटाइटिस क्लीनिक की स्थापना की जाएगी।
  • . आयुर्वेदिक पंचकर्म अस्पतालों में क्षार सूत्र क्लीनिक की स्थापना की जाएगी।
  • . 21 पार्किंग स्थलों को फास्टैग पार्किंग की सुविधा से लैस किया जाएगा।
  • . सभी श्मशान घाटों को कम्प्यूटराइज कर इन्हें जन्म-मृत्यु कार्यालय से जोड़ा जाएगा।

प्रदूषण की रोकथाम के लिए हरियाली बढ़ाएंगे 
प्रदूषण से निजात के लिए हरियाली को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा निगम क्षेत्र को हराभरा बनाने के लिए भूजल का उपयोग कम करने की कवायद आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। निगम अगले वर्ष तीन लाख से अधिक पौधे लगाएगा। इसके अलावा पार्कों का पुनर्विकास किया जाएगा। वह पार्कों में हरियाली बनाए रखने के लिए भूजल के बजाए अन्य स्रोतों से पानी का इस्तेमाल होगा। इसी कड़ी में अपजल शोधक संंयंत्र लगाया जाएगा। निगम अभी तक 33 संयंत्र लगा चुका है। इस कारण उसने 183 ट्यूबवेल बंद कर दिए हैं।

करोल बाग में बैटरी चलित मशीनों से होगी सफाई
जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए साउथ एक्सटेंशन और करोल बाग बाजार में एक महीने की अवधि के लिए वैक्यूम आधारित बैटरी चलित सफाई मशीनें तैनात की गईं थीं। इन मशीनों का उपयोग करने का अच्छा परिणाम मिलने पर अब इस योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। इस कड़ी में तीन साल की अवधि के लिए ऐसी आठ मशीनें किराये पर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed