फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Budget pass but sewer line yet not installed

शोपीस बनीं जनसुविधाएं, चार साल से नहीं बिछा सीवर

Thu, 17 Jul 2014 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 17 Jul 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
Budget pass but sewer line yet not installed

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ डिपो पर पुरानी सीवर लाइन चोक होने के बाद नई लाइन बिछाने का चार वर्ष पूर्व प्रस्ताव तैयार हुआ। बजट पास हुआ मगर काम शुरू नहीं हुआ।

विज्ञापन


हुडा की लेटलतीफी से बस अड्ड़े की जनसुविधाएं शोपीस बन गईं। इसका खामियाजा यहां से रोजाना बस पकड़ने वाले करीब 10 हजार यात्रियों को भुगतना पड़ता है।

सीमेंटेड रोड बनने के दौरान डिपो की पुरानी सीवर लाइन चोक हो गई। उसके बाद हुडा को यहां नई लाइन बिछानी थी। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक नवंबर-2013 में हुडा को इसके लिए करीब पांच लाख रुपये भी दे दिए गए मगर काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन


रोडवेज के जीएम ने भी कई बार हुडा के अधीक्षण अभियंता से सीवर लाइन का काम शुरू कराने की गुजारिश की मगर हालात नहीं सुधरे।

नया बना जनसुविधा केंद्र, पर शुरू नहीं
सीवर लाइन नहीं शुरू होने के कारण डिपो पर लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए जनसुविधा केंद्र का यात्रियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित महिला यात्री हैं। हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राणा ने बताया कि कोई विकल्प नहीं होने से स्टाफ  से मदद ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष-2011 में बना था प्रस्ताव
वर्ष-2011 में नई सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव बना था। 2013 में बजट भी पास हो गया। वर्ष-2014 जनवरी में राज्य परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने डिपो का दौरा करके जल्द ही इसका काम शुरू कराने का निर्देश दिया था। उसके बावजूद हुडा की नींद नहीं टूट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed