फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Budget 2025: Budget of five central hospitals including AIIMS and RML increased

Budget 2025: एम्स और RML सहित केंद्र के पांच अस्पतालों का बजट बढ़ा, लेडी हार्डिंग आगे; सुविधाओं का विस्तार

Sun, 02 Feb 2025 03:29 AM IST
अनुज कुमार राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 02 Feb 2025 03:29 AM IST
सार

Budget 2025: बजट में केंद्र सरकार ने दिल्ली में स्थित पांचों केंद्रीय अस्पतालों का बजट बढ़ाया है। केंद्र सरकार के तरफ से जारी बजट के अनुसार दिल्ली में केंद्र सरकार के पांचों अस्पतालों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 888.65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट देने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
Budget 2025: Budget of five central hospitals including AIIMS and RML increased
दिल्ली में 5 अस्पतालों का बजट - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

आम बजट 2025 में स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली राशि से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होगी। इनमें सुविधाओं को बढ़ाने के साथ स्वदेशी तकनीक को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त बजट का बूस्टर डोज दिया है। सबसे ज्यादा बजट का इजाफा लेडी हार्डिंग अस्पताल में किया गया है। यहां पिछले बजट के मुकाबले करीब 27 फीसदी अधिक बजट दिया गया है। जबकि सबसे कम इजाफा एम्स के बजट में हुआ है। एम्स को पिछले साल के मुकाबले करीब चार फीसदी अतिरिक्त बजट दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, बजट में केंद्र सरकार ने दिल्ली में स्थित पांचों केंद्रीय अस्पतालों का बजट बढ़ाया है। अतिरिक्त बजट की मदद से संस्थान और अस्पतालों में मरीजों के लिए सुविधाओं का विकास होगा। वहीं रोगों के उपचार के लिए नई तकनीक, भारतीय जरूरत के आधार पर स्वदेशी तकनीक के विकास के लिए नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के तरफ से जारी बजट के अनुसार दिल्ली में केंद्र सरकार के पांचों अस्पतालों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 888.65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट देने का प्रस्ताव है। वित्त वर्ष 2025-26 के मुताबिक एम्स सहित इन पांचों अस्पतालों को 9821 करोड़ रुपये मिलेंगे। पिछले साल दिल्ली के इन अस्पतालों को 8932.35 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार एम्स का आंकड़ा 5 हजार पार
एम्स के इतिहास में पहली बार बजट ने पांच हजार करोड़ का आंकड़ा पार है। पिछले तीन सालों से लगातार एम्स का बजट बढ़ाया जा रहा है। साल 2023-24 में बजट का आंकड़ा 4489.67 करोड़ रुपये था। जो 2024-25 में बढ़कर पांच हजार करोड़ रुपये पर पहुंचा। वहीं 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 5200 करोड़ रुपये हो गया है। बड़े हुए बजट की मदद से कई क्षेत्रों में काम हो सकेगा।

सुविधाओं का होगा विस्तार
बजट में एम्स को 200 करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए गए हैं। यह पिछले बजट के मुकाबले करीब चार फीसदी ज्यादा है। इसकी मदद से मस्जिद मोठ स्थिति एम्स के कैंपस में न्यूरो, कार्डियो व आंखों के लिए ओपीडी ब्लॉक बनाया जा सकता है। इसके अलावा दूसरे विकास कार्य हो सकते हैं। सफदरजंग अस्पताल व वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज को इस बजट में 253.08 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मिला है जो पिछले साल के मुकाबले 13.13 फीसदी अधिक है। इसकी मदद से अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक सहित दूसरी सुविधाओं का विकास हो सकता है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल व अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को बजट में 238.26 अतिरिक्त फंड मिला है जो पिछले साल के मुकाबले करीब 19.53 फीसदी ज्यादा है। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज व सुचेता कृपलानी अस्पताल को 170 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मिला है तो पिछले साल के मुकाबले करीब 27 फीसदी अधिक है। कलावती सरन अस्पताल को 27.31 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मिला है। जो पिछले साल के करीब 17.52 फीसदी अधिक है।

किस अस्पताल को मिला कितना बजट
संस्थान    -        इस साल बजट - पिछला बजट  -  इतना फीसद बढ़ा
एम्स                       5200           5000                    4
सफदरजंग              2179.58      1926.50              13.13
आरएमएल              1458.26      1220                   19.53
लेडी हार्डिंग              800             630                     27
कलावती                  183.16        155.85                17.52

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed