फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   budget 2017 railway work in faridabad

रेल बजट से रुके कामों को मिल सकती है रफ्तार

Wed, 01 Feb 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 01 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
budget 2017 railway work in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार को पेश हुए आम बजट में रेल सुधार के लिए की गई घोषणाओं से फरीदाबाद सेक्शन में रुके पड़े रेल परियोजनाओं को भी गति मिल सकती है। 

विज्ञापन


इसमें फोर्थ लाइन का निर्माण और ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन का निर्माणाधीन भवन शामिल है। इसके अलावा स्टेशनों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे व क्षतिग्रस्त प्लेटफार्म का पुनर्निर्माण भी शामिल है। 

वहीं दूसरी ओर दैनिक यात्रियों का कहना है कि इस बजट में कोई नई ट्रेन न चलाने और ट्रेनों के स्टापेज पर कोई चर्चा नहीं की गई। ऐसे में दैनिक यात्रियों को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि केंद्रीय बजट में वित्तमंत्री ने एक लाख 31 हजार करोड़ रुपये के बजट प्रावधान रेलवे के विकास के लिए किया है। इसमें एनसीआर के स्टेशनों के लंबित प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद को भी भी फायदा

budget 2017 railway work in faridabad
वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : PTI

माना जा रहा है कि इस बजट से फरीदाबाद सेक्शन में रुके पड़े प्रोजेक्ट फोर्थ लाइन का निर्माण तेज होने और ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन का निर्माणाधीन भवन को बनाने में रफ्तार मिल सकती है।

 क्लास वन स्टेशन होने के कारण यहां और भी यात्रियों को सुविधाएं मिलने की संभावना है। असावटी से लेकर फरीदाबाद तक अभी फोर्थ लाइन निर्माण का काम नहीं हो पाया है।
 
रेल पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश मंगला, दैनिक यात्री देवदत्त, नरेंद्र कुमार, राम शरण, ऋषि आदि का कहना था कि बजट में फरीदाबाद और पलवल स्टेशन पर एक अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज बनाने, कोई नई ट्रेन चलाने या फिर किसी ट्रेन का स्टापेज देने पर कोई चर्चा नहीं हुई। ऐसे में दैनिक यात्रियों को इस बजट से निराशा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed