{"_id":"5891fd424f1c1b4a40e80695","slug":"budget-2017-bhartiya-kisan-union-on-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या है किसानों की राय बजट पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए क्या है किसानों की राय बजट पर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के बजट में एक बार फिर किसानों की उपेक्षा हुई है। जबकि किसानों को बजट से काफी उम्मीद थी।
विज्ञापन
दिल्ली आए भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बजट में आर्थिक सुधारों की बात कही गई है, जिससे किसानों को लाभ के बजाय नुकसान की संभावना है।
बजट में किसानों की फसलों का उचित लाभकारी मूल्य व खरीद की गारंटी का कोई प्रावधान नहीं है।
किसानों को आत्महत्या करने से रोकने व पीड़ित परिवारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों का कर्ज माफ करने के संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
इसी तरह किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज व दीर्घकालिक अवधि किए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके अलावा किसान की आमदनी सुनिश्चित करने के लिए कोई योजना नहीं लाई गई।
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन से खेती का जोखिम कम करने की ओर भी ध्यान नहीं दिया गया। फसल बीमा योजना में किसान को इकाई माने जाने की कोई व्यवस्था नहीं है।