हाईटेक सिटी में बसपा का हाईटेक 'गुड मॉर्निंग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनवों में प्रचार के लिए तकनीकी माध्यमों का प्रयोग जमकर हो रहा है। हाईटेक कहे जाने वाले नोएडा में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
तकनीकी की दौड़ में सबसे पीछे कही जाने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी अब हाईटेक प्रचार का दामन थाम चुकी है।
पार्टी के इस अभियान में 'गुड मॉर्निंग' मैसेज के साथ पूरे प्रोग्राम की जानकारी दी जा रही है। इस काम के लिए आईटी विशेषज्ञों की एक टीम बना दी है जो दिनभर का अपडेट रखती है।
उधर बैन लगा तो ये तरीका हुआ हिट
चुनाव प्रचार का तरीका बदल रहा है। पहले जहां लाउडस्पीकर, गाड़ियों और चुनाव कार्यालयों से प्रचार किया जाता था, वहीं इस पर प्रतिबंध लगने के बाद इनकी जगह अब मोबाइल, ई मेल और अन्य सोशल साइट ने ले ली है।
गौतमबुद्ध नगर सीट से बसपा प्रत्याशी सतीश अवाना के प्रचार के लिए एक टीम नियुक्त हुई है, जो रोज सुबह एक लाख से अधिक मोबाइल उपभोक्ताओं को मैसेज भेजने का काम करती है।
इसके बाद दिन में दो बार अलग-अलग स्थानों से प्रचार की जानकारी और पार्टी नीतियों के बारे में बताया जा रहा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती का कहना है कि व्यस्त समय में लोगों के पास पहुंचने का एक आसान साधन मोबाइल है। लोकसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।