{"_id":"660745a48fa8b14d4c067863","slug":"bsp-gives-ticket-to-anshay-kalra-on-ghaziabad-lok-sabha-seat-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: गाजियाबाद से बसपा का पंजाबी कार्ड, अंशय कालरा को बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: गाजियाबाद से बसपा का पंजाबी कार्ड, अंशय कालरा को बनाया उम्मीदवार
Sat, 30 Mar 2024 04:20 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 30 Mar 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद से अंशय कालरा बसपा उम्मीदवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद लोकसभा सीट पर बसपा ने पहली बार पंजाबी कार्ड चला है। युवी उद्यमी अंशय कालरा को टिकट दिया गया है। आरडीसी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बसपा का गठबंधन जनता के साथ है। सर्व समाज को बसपा सम्मान दे रही है।
विज्ञापन
पश्चिम में त्यागी, ब्राह्मण, मुस्लिम, पंजाबी, पिछड़ों को टिकट देकर बसपा ने यह साबित भी कर दिया। इस बार बसपा ने ऐसे समाज और वर्ग को चुनाव लड़ने का मौका दिया है, जिनको दूसरे दलों ने केवल अपना वोट बैंक समझा और उनको कभी राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं दिया। राईन ने कहा कि सपा के साथ गठबंधन बसपा की सबसे बड़ी भूल थी।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी मेरठ मंडल राजकुमार गौतम, जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम, जिलाध्यक्ष दयाराम सैन, कुलदीप कुमार, तिलक चौधरी मौजूद रहे। कौशांबी निवासी अंशय कालरा ने कहा कि उनके दिल्ली एनसीआर में कंस्ट्रक्शन समेत कई व्यवसाय हैं। उनकी राजनीति की शुरूआत इस बार गाजियाबाद से ही हो रही है। बेरोजगारी को दूर करने के लिए उन्होंने राजनीति में आने का निर्णय लिया। गाजियाबाद में व्यवसाय को बढ़ावा देना, रोजगार के नए अवसर पैदा करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन