फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BSP founder Kanshi Rams nephew Balwinder Singh and private secretary Puran Singh Ahirwar join AAP

Delhi AAP: कांशीराम के भतीजे और निजी सचिव आप में शामिल, संजय सिंह ने पटका और टोपी पहनाकर किया स्वागत

Tue, 21 Jun 2022 05:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jun 2022 05:26 AM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के भतीजे बलविंद सिंह और निजी सचिव पूरन सिंह अहिरवार आप में शामिल हो गए हैं। संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में पटका और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
BSP founder Kanshi Rams nephew Balwinder Singh and private secretary Puran Singh Ahirwar join AAP
आम आदमी पार्टी - फोटो : Social media

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के निजी सचिव रहे और बसपा मध्यप्रदेश के प्रभारी पूरन सिंह अहिरवार अपने समर्थकों के साथ सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा कांशीराम के भतीजे बलविंदर सिंह ने भी आप की सदस्यता ली। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय ने पार्टी मुख्यालय में पटका और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


इस मौके पर पूरन सिंह ने कहा कि आज देश में कोई बाबा साहब के मिशन को लेकर चल रहा है तो वो सिर्फ अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी है। हमारा जो मिशन है उस पर आम आदमी पार्टी काम कर रही है। इसलिए उन्होंने आप के साथ जुड़कर उस मिशन को पूरा करने फैसला किया है। जबकि संजय सिंह ने कहा कि देश को संविधान देने का काम बाबा साहब डा. अंबेडकर ने किया है, वहीं उस संविधान में दिए गए अधिकारों को राजनीतिक शक्ति के तौर पर जमीन पर उतारने का काम कांशीराम ने किया। 
विज्ञापन


राजेन्द्र नगर के कई कांग्रेस नेता आप में शामिल हुए
राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान इलाके के कई कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उपचुनाव में आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कांग्रेस नेता प्रदीप कौशिक, जितेंद्र चौधरी और जनक कौशिक को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर दुर्गेश  पाठक ने कहा कि केजरीवाल मॉडल और आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति से  प्रभावित होकर अलग-अलग पार्टियों से लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed