फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BSP cut ticket again of noida candidate

पार्टी सुप्रीमो के कार्यक्रम में भीड़ नहीं ले जा सके नेताजी तो बसपा ने काटा टिकट

Wed, 20 Apr 2016 08:47 AM IST
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 20 Apr 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
BSP cut ticket again of noida candidate

बसपा ने दो साल में दो बार नोएडा विधानसभा सीट के लिए घोषित प्रत्याशी बदल दिए। तीन माह पहले देवेंद्र शर्मा को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन पार्टी के कायदों पर वे खरे नहीं उतर सके। उन्हें घर बैठने के लिए कह दिया गया। साथ ही, जोनल कोआर्डिनेटर मुकेश जाटव को हटाकर उनके स्थान पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम हुए थे। पार्टी सुप्रीमो का लखनऊ में कार्यक्रम था। नोएडा से भारी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ ले जाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन नोएडा प्रत्याशी रहे देवेंद्र शर्मा भीड़ नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


इसकी शिकायत हाईकमान तक पहुंची तो यह कहा गया है कि अगर इतना कमजोर प्रत्याशी नोएडा में रहेगा तो जीत की बात सोचनी ही बेमानी होगी। देवेंद्र को 12 जनवरी को प्रत्याशी घोषित किया गया था। वह रूठे कार्यकर्ताओं को वह मना भी नहीं सके। लिहाजा, हाईकमान की तरफ से देवेंद्र शर्मा को संदेश भिजवा दिया गया कि वह अब घर बैठें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार काटा गया नोएडा के प्रत्याशी का टिकट

BSP cut ticket again of noida candidate
मायावती ने व‌िपक्ष‌ियों पर साधा न‌िशाना - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा ने बिजेंद्र अवाना को नोएडा विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया था। करीब एक साल तक बिजेंद्र ने नोएडा में कड़ी मेहनत की थी, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। इसके बाद करीब एक साल तक नोएडा में पार्टी को कोई प्रत्याशी नहीं मिला। अब तीन माह पहले घोषित देवेंद्र शर्मा को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विधानसभा चुनाव के लिए सर्वे में बसपा को आगे दिखाया गया है, तब से पार्टी में टिकट पाने वालों की लाइन लगी हुई है। पार्टी के कद्दावर नेता के साथ-साथ दूसरी पार्टी के असंतुष्ट नेता भी बसपा के संपर्क में हैं। हाल ही में भाजपा नेता जेवर के ब्लाक प्रमुख कमल शर्मा ने बसपा का दामन इसी आस में थामा है कि उन्हें कहीं न कहीं से पार्टी टिकट दे देगी।

बसपा ने इसी तरह खुर्जा विधानसभा से पहले मनोज कुमार को प्रत्याशी बनाया, उन्हें हटाकर पिछले दिनों अर्जुन सिंह को टिकट दे दिया गया। इसी तरह सिकंदराबाद से पार्टी ने पहले सलीम से कहा कि चुनाव लड़ो, बाद में उन्हें  हटाकर इमरान अंसारी को जिम्मेदारी दी गई। दादरी से सत्यवीर गुर्जर और जेवर से वेदराम भाटी लगातार दो विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं, इसलिए पार्टी उन्हें नहीं छेड़ेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि जो प्रत्याशी खरा उतरेगा, वही चुनाव लड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed