फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bsf two personnels died due to coronavirus Border security force expressed grief

दिल्ली: बीएसएफ जवान भी कोरोना वायरस की चपेट में, दो की मौत

Thu, 07 May 2020 04:57 PM IST
Mohit Mudgal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 07 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
bsf two personnels died due to coronavirus Border security force expressed grief
सीमा सुरक्षा बल

कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और अब सुरक्षाबलों के कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कोरोना वायरस से बीएसएफ के दो कर्मियों की मौत हो गई है। इसे लेकर सीमा सुरक्षा बल ने शोक व्यक्त किया है। एक कर्मचारी सुपर स्पेशिएलिटी क्लीनिक में इलाज के दौरान संक्रमित हुआ था, उसकी मौत हो गई है। बीएसएफ से यह जानकारी गुरुवार को दी। 

विज्ञापन



विज्ञापन

 

बीएसएफ ने जानकारी दी कि दूसरा जवान जिसे तीन मई को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था,  चार मई को उनकी मौत हो गई थी। जवान को चार मई को सामान्य वार्ड से आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जवान की मौत के बाद पोस्टमार्टम से पता चला कि वह कोरोना संक्रमित था। जवान की कोरोना जांच की रिपोर्ट बुधवार देर रात आई। 


बीएसएफ के 85 अन्य जवान कोरोना संक्रमित
सीमा सुरक्षा बल के 85 अन्य जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह अब बीएसएफ के कुल संक्रमित जवानों की संख्या 154 हो गई है। इसमें 60 जवान जामिया और चांदनी महल में तैनात थे। वहीं, इनमें से छह आंतरिक मंत्रालय की केंद्रीय सुरक्षा में तैनात थे और बंगाल में कोरोना की स्थिति का जायजा लेने वाली टीम का हिस्सा थे। इनमें से 37 त्रिपुरा फ्रंटियर फोर्स के जवान हैं।

85 जवान जो संक्रमित हुए हैं वह जरूरी और कार्यकारी सेवाओं में लगे हुए थे। मंगलवार तक इनकी संख्या 69 थी लेकिन 85 नए केसों के बाद इनकी संख्या 154 हो गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed