बीएसएफ का चार्टेड प्लेन क्रैश, 10 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बीएसएफ का चार्टेड प्लेन क्रैश होने बड़ा हादसा सामने आया है। दिल्ली से रांची जा रहे इस एयरक्राफ्ट सुपरकिंग विमान में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई।
हादसा पालम एअरपोर्ट के पास द्वारका मे शाहबाद रेलवे ट्रैक के पास बगडोला गांव में गिरने से हुआ। इसमें बीएसएफ के 10 अधिकारी मौजूद थे। हादसे की वजह विमान में तकनीकी खामी को बताया जा रहा है।
बीएसएफ सुपरकिंग एयरक्राफ्ट चार्टेड विमान में बीएसएफ अधिकारियों और इंजिनीयरों के मौजूद होने की खबर सामने आई है। बीएसएफ के डीजी डी के पाठक ने चार्टेड विमान हादसे की पुष्टि की है।
विमान पायलट भगवती प्रसाद और सह पायलट राजेश शिवरेन उड़ा रहे थे। इनके अलावा विमान में डी कुमार, एसआई छोटे लाल, राघवेंद्र कुमार, एसएन शर्मा, रविंद्र कुमार, डीपी चौहान, के रावत भी विमान में मौजूद थे।
लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
फिलहाल मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर बिग्रेड की 19 गाड़ियां मौजूद बतायी जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा तकरीबन 9 बजकर 45 मिनट के आसपास हुआ।
बताया जा रहा है कि टेक ऑफ करने के बाद विमान में खामी नजर आई। जिसके 5 मिनट बाद विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान ये हादसा हुआ। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री राजनाथ सिंह घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
बता दें सेना के पास एयरक्राफ्ट सुपरकिंग विमान बेहद कम संख्या में होते हैं। ये विमान 30 से 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है।
पीएम ने जताया दुख
नागरिक उड्डयन मंत्री महेश शर्मा ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं। महेश
शर्मा ने कहा कि जांच के बाद है घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पीएम
नरेंद्र मोदी ने विमान हादसे पर दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट कर सवेंदना
व्यक्त की। जबकि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर दुख प्रकट
किया।
Pained by the loss of lives in the BSF plane
crash in Delhi. My thoughts are with the families of the
deceased.
— Narendra Modi (@narendramodi) December
22, 2015
Extremely sad to learn of the BSF plane crash near Delhi
airport. My heartfelt condolences to the bereaved
families
— Office of RG (@OfficeOfRG) December
22, 2015