{"_id":"846596e5f45d4ab8dfa282ac33550579","slug":"brought-home-and-than-rape-in-the-base-of-revolver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के बहाने घर लाया और तमंचे के बल पर रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के बहाने घर लाया और तमंचे के बल पर रेप
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर युवती से रेप करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को सेक्टर-49 पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डेढ़ माह से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
घटना पांच मई की है जब भंगेल में रहनी वाली एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर मेडिकल स्टोर संचालक सत्यजीत फेस-2 ले गया।
उसके बाद फिर उसे अपने घर लाया और वहां तमंचे के बल पर उसके साथ रेप किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने किसी तरह सेक्टर-49 थाने पहुंच कर सत्यजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी और रविवार को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस का कहना है कि सत्यजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।