फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brought her to India, and throw her in sex business

नौकरी दिलाने लाए भारत, कराने लगे विदेशी युवती से देह व्यापार

Mon, 14 Sep 2015 10:17 AM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
brought her to India, and throw her in sex business

तिलक नगर पुलिस ने 22 वर्षीय नाइजीरियाई युवती से देहव्यापार करवाने वाले नाइजीरियाई दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आरोपी दो अन्य उन्हीं के देश के युवकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी दंपति पीड़िता को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर भारत लाए और उससे जबरदस्ती देहव्यापार करवा रहे थे।

पुलिस के अनुसार शनिवार को नाइजीरिया की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती एनजीओ की मदद से तिलक नगर थाने पहुंची। युवती ने अपने ही मूल के दंपति समेत चार लोगों पर जबरदस्ती देहव्यापार करवाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

जबरदस्ती देह व्यापार करवाने लगे

brought her to India, and throw her in sex business

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि तिलक नगर में रहने वाला नाइजीरियाई दंपति फातिमा और वायका ने उसे भारत में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर यहां लाए।


उसके यहां आने के बाद दंपति ने दो अन्य नाइजीरियाई युवकों शीश और एरिका की मदद से उससे जबरदस्ती देह व्यापार करवाने लगे। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने उनकी पिटाई करते थे।

यहां तक कि गर्म आयरन से दाग देते थे। युवती की शिकायत पर तिलक नगर थाना पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

भारत में अवैध रूप से रह रहे थे

brought her to India, and throw her in sex business

पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए देर रात आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के घर से पीड़िता का पासपोर्ट भी मिला है।


जिसे आरोपियों ने पीड़िता से जब्त कर लिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों व पीड़िता का वीजा की अवधि खत्म हो चुकी है। सभी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

पुलिस ने दंपति से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed