फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother stabbed for stopping him from abusing his wife in Delhi s Mahendra Park area

पत्नी संग ऐसी हरकत न हुई बर्दाश्त: छोटे भाई ने शराब पीकर की ओछी हरकत, मना करने पर चाकू से किया हमला

Sun, 13 Aug 2023 10:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 13 Aug 2023 10:01 PM IST
सार

आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Brother stabbed for stopping him from abusing his wife in Delhi s Mahendra Park area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में घर के बाहर शराब पीने और भाभी के साथ बदतमीजी करने से मना करने पर एक युवक ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर  दिया। आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़ित के भाई और उसके दो दोस्तों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

घायल की पहचान विक्रम राज (40) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ राजस्थान उद्योग नगर, जहांगीरपुरी में रहता है और टेंपो चलाता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को राजस्थान उद्योग नगर, जहांगीरपुरी में एक शख्स पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल शख्स को परिवार वाले बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए हैं। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां विक्रम राज इलाज करवाते मिला। उसके हाथ पर चाकू का गहरा जख्म था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज होने के बाद पुलिस ने विक्रम राज से पूछताछ की। विक्रम ने बताया कि शाम में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में मौजूद था। जबकि उसका भाई मुकेश राज अपने दो दोस्तों के साथ घर के बाहर शराब पी रहा था। तीनों काफी शोर शराबा कर रहे थे और मुकेश उसकी पत्नी के साथ बदतमीजी कर रहा था। उसने तीनों को ऐसा करने से मना किया। इससे गुस्साए मुकेश घर से चाकू लेकर आया। उसके बाद उसके दोनों दोस्तों ने उसे पकड़ लिया और मुकेश ने उसपर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed