फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother in law misdeed widowed sister in law for six months in Greater Noida accused arrested

विधवा के जिस्म ही नहीं भरोसे को भी दिए जख्म: छह माह तक देवर ने बनाए संबंध, पीड़िता बोली- इस वजह से सहती रही सब

Sat, 14 Oct 2023 08:48 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 14 Oct 2023 08:48 AM IST
सार

UP News: पुलिस का कहना है कि आरोपी आशीष को दुष्कर्म आदि के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Brother in law misdeed widowed sister in law for six months in Greater Noida accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक सेक्टर में रहने वाले बड़े भाई की मौत के छोटे भाई ने भाभी को शादी का झांस देकर छह माह तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने कंपनी में काम करने वाले भाई की हादसे में मौत के बाद क्षतिपूर्ति में मिले चार लाख रुपयों को आरोपी व ससुराल वालों ने हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बीटा-2 थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान फर्रुखाबाद के आशीष के रूप में हुई है। आरोपी को नट मढैय्या गोलचक्कर से गिरफ्तार किया गया है। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति एक कंपनी में काम करते थे। कुछ महीने पहले महिला के पति की हादसे में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसे कंपनी की तरफ से क्षतिपूर्ति में चार लाख रुपये मिले थे। ये रुपये आरोपी देवर व अन्य ससुराल वालों ने ले लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी देवर ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। आरोपियों ने महिला के रुपये भी हड़प लिए। पुलिस का कहना है कि आरोपी आशीष को दुष्कर्म आदि के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed