फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother-in-law and friends robbed collection agent Salaan, three arrested

Delhi NCR News: जीजा ने दोस्तों संग मिलकर कलेक्शन एजेंट साले को लूटा था, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
बाहरी-उत्तरी जिले की समयपुर बादली थाना पुलिस ने लूट को सुलझाने का किया था दावा
विज्ञापन

-लूट का बैग निकाला खाली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी-उत्तरी जिले की समयपुर बादली थाना पुलिस ने कैश कलेक्शन से लूट का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि कलेक्शन एजेंट शरद कुमार ठाकुर को उसके जीजा ने ही अपने दोस्तों संग लूटा था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके में चाकू की नोक पर लूट की उससे लूटपाट की गई थी। मुख्य आरोपी प्रशांत वर्मा उर्फ अनुज (40) पीड़ित का बहनोई है। उसने अपने दो साथियों के साथ साले को लूटने की साजिश रची थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में पता चला कि उन्होंने जो बैग छीना था वह खाली था।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि एक आरोपी ने कश्मीरी गेट स्थित एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान के लिए पीड़ित के हर रोज नकजी एकत्र किए जाने के बारे में पता लगाया। उन्होंने बताया कि यह घटना 21 मई को उस समय घटी जब कराला निवासी शिकायतकर्ता शरद कुमार ठाकुर अपने मालिक की नकदी लेने के लिए रोहिणी सेक्टर-7 गया था। उसके बा वह रोहिणी सेक्टर-18/19 मेट्रो स्टेशन गया। जब वह अपनी स्कूटी से एक ट्रैफिक सिग्नल पर पहुंचे तो एक अज्ञात व्यक्ति उनके स्कूटी पर कूद पड़ा। आरोपी ने पीड़ित की पीठ पर चाकू रखकर उन्हें दिव्या ज्योति अपार्टमेंट्स की ओर ले गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद स्कूटी पर सवार एक अन्य आरोपी ने शिकायतकर्ता को काबू में किया और उसका मोबाइल फोन, चाबियां और एक काला बैग छीनकर भाग गया। हालांकि, आरोपियों को जल्द ही पता चल गया कि बैग खाली था। पुलिस ने बताया कि हताश होकर उन्होंने पीड़ित का मोबाइल फोन और चाबियां फेंक दीं। समयपुर बादली थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह जाखड़ की टीम ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों की की फुटेज खंगाली और अपराध में इस्तेमाल किए गए स्कूटी की पहचान की। पुलिस ने बताया कि स्कूटी के मालिक प्रशांत वर्मा उर्फ अनुज का पता लगाया गया और उससे पूछताछ की गई। उसने लूट की साजिश रचने की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत वर्मा पीड़ित का बहनोई निकला। उसे ये पता था कि ठाकुर अक्सर बड़ी मात्रा में नकदी ले जाता था और उसने अपने साथियों हर्ष उर्फ हर्षित (26) और नीतीश कश्यप उर्फ यश (22) के साथ मिलकर उसे लूटने की साजिश रची थी।

मूलरूप से लखनऊ, यूपी के रहने वाले हैं : पुलिस ने बताया कि प्रशांत वर्मा दिल्ली के मोहन गार्डन का निवासी है। श्रीनगर कॉलोनी, थाना मड़ियाओं, लखनऊ यूपी निवासी हर्ष उर्फ हर्षित पुत्र नरेंद्र दीक्षित (26) धर्म टावर, गली नंबर 1/3, पहलवान डेयरी साई अस्पताल के सामने सरफाबाद नोएडा,यूपी में रह रहा था। श्रीनगर कॉलोनी, थाना मड़ियाओं, लखनऊ यूपी निवासी नीतीश कश्यप उर्फ यश (22) पुत्र संतोष कश्यप भी पहलवान डेयरी साई अस्पताल के सामने सरफाबाद नोएडा यूपी में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article