फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brother-in-law and brother-in-law used to commit snatching after watching Crime Patrol TV serial

Delhi: क्राइम पेट्रोल टीवी सीरियल देखकर करते थे झपटमारी, जीजा-साला गिरफ्तार; बचने के लिए अपनाते थे ये तरीका

Mon, 19 Aug 2024 07:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Aug 2024 07:06 PM IST
सार

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी तैय्यब और तौसीफ पहले से दो-दो मामलों में शामिल हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। दोनों ने बताया है कि गाड़ी की किस्त भरने के अलावा उनको मौज-मस्ती करने के लिए रुपयों की जरूरत थी।

विज्ञापन
brother-in-law and brother-in-law used to commit snatching after watching Crime Patrol TV serial
जीजा-साले गिरफ्तार - फोटो : iStock

विस्तार

क्राइम पेट्रोल टीवी सीरियल देखकर झपटमारी करने वाले दो बदमाशों को शाहदरा जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तैय्यब (28) और इसके साले तौसीफ (25) के रूप में हुई है। दरअसल तैय्यब ने कैब खरीदी हुई थी। उसकी किस्त भरने के लिए आरोपी ने साले के साथ मिलकर झपटमारी शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस को चकमा देने के लिए तैय्यब ने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल से आइडिया लिया। उसने अपने मोबाइल को फ्लाइट मोड पर रखना शुरू कर दिया। वह केवल इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने दोनों के पास से झपटा गया एक मोबाइल और एक स्पोर्ट्स बाइक बरामद की है। इनकी गिरफ्तारी से झपटमारी की पांच वारदातें सुलझी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शाहदरा जिला में लगातार झपटमारी की वारदातें हो रही थीं। लोकल पुलिस के अलावा दूसरी टीमों को भी जांच के लिए लगाया गया। इस दौरान विवेक विहार में झपटमारी की वारदात हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

विज्ञापन

इसके बाद जीटीबी एंक्लेव और मानसरोवर पार्क एरिया में झपटमारी हुई। पुलिस ने इन घटनाओं की पड़ताल की तो पता चला कि सभी को सुबह के समय एक ही तरह से वारदात को अंजाम दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तैय्यब नामक एक आरोपी की पहचान की। वह घर से गायब मिला। जांच के दौरान पुलिस को उसका नंबर भी बंद मिला।

सीडीआर से पता चला कि आरोपी अलग-अलग स्थानों पर रात के समय कैब में रुकता है। पुलिस ने उन प्लाइंट की पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद शनिवार को आरोपी की लोकेशन पुरानी सीमापुरी की मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को साले तौसीफ समेत गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी से पांच वारदातें सुलझी।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी तैय्यब और तौसीफ पहले से दो-दो मामलों में शामिल हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। दोनों ने बताया है कि गाड़ी की किस्त भरने के अलावा उनको मौज-मस्ती करने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इसलिए वह वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed