{"_id":"593be7534f1c1bc37b8b45c6","slug":"brother-attacked-with-knife-trying-to-protect-sister-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की इज्जत बचाने आए भाई पर मनचलों ने किया चाकू से हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की इज्जत बचाने आए भाई पर मनचलों ने किया चाकू से हमला, केस दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक बहन को मनचलों से बचाने की कोशिश में उसके भाई पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मनचलों ने उसपर चाकू से कई वार किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
गोविंदपुरी इलाके में रहने वाले पीड़ित के मुताबिक, मोहल्ले में ही रहने वाले चार लड़के चार उसकी बहन को अक्सर रास्ते में आते-जाते छेड़ते थे। उसकी बहन ने पहले तो चीजों को नजरअंदाज किया। इससे लड़कों की हिम्मत और बढ़ गई।
विज्ञापन
7 जून की रात वे लोग घर में घुस आए और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। पीड़ित ने बताया, 'जब मैंने इसका विरोध किया, तो उन लोगों ने मुझपर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए।'
विज्ञापन
परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।