{"_id":"a5c1905a88460bf148d115b5bcd5f179","slug":"broken-wire-speed-and-was-stopped-by-metro-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा तार और मेट्रो की थम गई रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा तार और मेट्रो की थम गई रफ्तार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 02 Sep 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
जनकपुरी वेस्ट और उत्तम नगर ईस्ट स्टेशन के बीच ओवरहेड लाइन में आई खराबी के चलते मंगलवार सुबह मेट्रो में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को वैशाली और कौशांबी स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
ऑफिस टाइम में मेट्रो में देरी के चलते परेशानी और बढ़ गई। बड़ी संख्या में यात्रियों ने ऑटो और बसों का रुख किया। हालांकि करीब दो घंटे बाद मेट्रो सामान्य हो सकी। सुबह करीब 09:00 से 10:30 बजे के बीच 35-40 मिनट में मेट्रो पहुंची।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब 09:00 बजे जनकपुरी वेस्ट और उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के बीच अचानक ओएचई टूटकर गिर गई। इस दौरान वैशाली-द्वारका लाइन पर दो लूप में मेट्रो का संचालन किया गया।
विज्ञापन
पहले लूप में वैशाली से जनकपुरी वेस्ट और दूसरे लूप में उत्तम नगर ईस्ट से द्वारका। जनकपुरी वेस्ट और उत्तम नगर ईस्ट के बीच सिंगल लाइन पर मेट्रो का संचालन हुआ। इसके चलते 35-40 मिनट के अंतराल पर मेट्रो वैशाली और कौशांबी स्टेशन पहुंची।
इस दौरान प्लेटफॉर्म और स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ लग गई। भीड़ को प्लेटफॉर्म से नीचे ही रोका गया। डीएमआरसी की टीम तत्काल समस्या को ठीक करने में जुट गई। हालांकि करीब 11:00 बजे मेट्रो सामान्य हुई, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।