फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Broken road of Pond broke the animals leg.

तालाब की टूटी सड़क से टूट रहे पशुओं के पैर

Mon, 12 Oct 2015 04:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 12 Oct 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
Broken road of Pond broke the animals leg.

पुन्हाना खण्ड के गुलालता सिरौल रोड आम जनता ही नहीं बल्कि जानवरों के लिये भी मुसीबत बना हुआ है। अब तक आधा दर्जन पशु अपने पैर तुडवा चुके हैं।

विज्ञापन


जिससे उनके मालिकों को लाखों रूपये का नुकसान हो चुका है, वहीं कई वाहन चालक भी इस टूटी सडक का शिकार हो चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलालता-सिरौल रोड पर एक तालाब है, तालाब के पास से सडक टूटी हुई है।
विज्ञापन


सडक टूटी होने की वजह से जो पशु इस तालाब में पानी पीने के लिये आते हैं और जब सडक पर चढते हैं तो कई बार उनके पैर फिसल जाते हैं और भैसों के पैर टूट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद नहीं हुआ समाधान

Broken road of Pond broke the animals leg.

गांव गुलालता निवासी फतेह मोहमद का कहना है कि तालाब के साथ से गुजने वाली सडके का किनारा टूटा होने की वजह से उनके गांव के करीब 10 पशुओं के पैर टूट गये हैं, पैर टूट जाने के बाद 60-70 हजार की भैंस को केवल 10 हजार में ही बैचना पडता है।

उन्होने कहा कि पहले इस सडके किनारे तालाब कि तरफ रिटर्निंग वाल बनी हुई थी लेकिन वह बरसात की वजह से टूट गई जिसकी वजह से सडके के किनारे काफी गहरा गडढा हो गया जब सडक पर पशु चढते हैं तो उनका पैर गडढे में चला जाता है और पशु गिर जाते हैं।

उन्होने बताया कि पशु ही नहीं अब तक कई वाहन चालक भी अपना हाथ-पैर तुडवा चुके हैं। उन्होने कहा कि इसे बनवाने के लिये गांव के लोगों ने कई बार डीसी, एसडीएम और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत कि पर कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होने कहा कि अगर इसका समाधान जल्दी नहीं कराया गया तो गांव वालों को मजबूर होकर रोड जाम करना पडेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed