फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Broke his own yearning-yearning middle station.

स्टेशन पर अधेड़ ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Sun, 21 Feb 2016 08:47 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
Broke his own yearning-yearning middle station.
जीआरपी और रेलवे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही शनिवार को फिर एक व्यक्ति की जान पर भारी पड़ गई। ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुआ एक अधेड़ व्यक्ति आधे घंटे तक प्लेटफार्म पर तड़पता रहा, लेकिन पुलिस और रेलवे के स्वास्थ्य विभाग से उसे मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची जीआरपी-आरपीएफ ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यह हादसा हुआ था। जीआरपी मृतक की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 1:15 बजे गोमती एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-2 से चलने लगी। इसी दौरान करीब 42 साल का एक व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। उसने ट्रेन के पायदान पर पैर रखा, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और दो कोच के बीच से पटरी पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक व्यक्ति ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं संभाल पाए। वह ट्रेन के पहियों और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। उसके एक हाथ का अंगूठा कट गया और चेहरे पर गंभीर चोटें आई।


लोगों ने शोर मचाया तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर उसे बाहर निकाला और प्लेटफार्म पर ले आए। सूचना देने के बावजूद करीब आधे घंटे बाद जीआरपी पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। तब तक खून बहुत बह चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed