बृंदा ने मोदी और पासवान को बताया बेशर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले हजारों की भीड़ के सामने किसान के जान गंवाने के बाद जंतर-मंतर में बृहस्पतिवार को माहौल कुछ गमगीन दिखा। लेकिन, किसान संग आम आदमी के हक की आवाज में नेताओं की तल्खी देखने को मिली।
‘घर वापसी नहीं-हक वापसी’ के ऐलान के साथ कई संगठनों ने भूमि अधिग्रहण का विरोध किया। वहीं कृषि बीमा व फसल खराब पर मुआवजा की मांग की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामविलास पासवान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। करीब साढ़े 12 बजे धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। इसमें देशभर से महिला समेत किसान शामिल हुए।
मोदी और पासवान को कहा बेशर्म
बृंदा करात ने मंच से मोदी समेत पासवान को घेरते हुए उन्हें बेशर्म तक कह दिया। उनका कहना था कि मोदी ने बजट में महिला और शिक्षा के क्षेत्र में बीस हजार करोड़ रुपये की कटौती कर दी।
कॉरपोरेट घरानों के टैक्स में छूट दी। ताकि, आम आदमी परेशान रहे और अमीर आराम से जिंदगी गुजार सके। मंच पर डी राजा समेत जयराम रमेश और ऑस्कर फर्नांडीज ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला।
किसानों और महिला के मुद्दे पर जमकर भड़ास निकाली। कार्यक्रम में मेघा पाटकर नहीं पहुंची।