फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brij Bhushan Sharan Singh reaches Rouse Avenue Court Sexual abuse case updates

यौन शोषण मामला: राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, चार्ज फ्रेम करने पर होगी बहस

Mon, 16 Oct 2023 01:30 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 01:30 PM IST
सार

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे हैं। जहां पर उनके ऊपर चार्ज फ्रेम करने को लेकर बहस होगी।

विज्ञापन
Brij Bhushan Sharan Singh reaches Rouse Avenue Court Sexual abuse case updates
भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे हैं। जहां पर उनके ऊपर चार्ज फ्रेम करने को लेकर बहस होगी। दिल्ली पुलिस चार्जशीट दाखिल की थी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती सात अक्तूबर को डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को छह महिला पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का खंडन किया था। बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों को झूठा और प्रेरित करार दिया था।

बृजभूषण ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल के समक्ष अपने वकील के माध्यम से मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने पर बहस शुरू करते हुए यह दावा किया था। चचेरी बहन ने कहा कि मामले में शिकायतकर्ताओं में से एक यौन उत्पीड़न समिति की सदस्य थी और उसने अप्रैल 2023 तक कभी भी 2012 की कथित घटना का खुलासा नहीं किया।

वकील ने अदालत को बताया कि पहलवानों ने आरोप इसलिए लगाए गए हैं, क्योंकि वह ओलंपिक 2015 के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहीं। हर शिकायत के पीछे एक कारण होता है। हर आरोप झूठा है, लगभग हर शिकायतकर्ता ने अपना बयान बदला। आरोपी को फंसाने के लिए दिखावटी और बेहतर बयान दिए गए। सिंह के खिलाफ आरोपों पर बचाव पक्ष की आंशिक दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने मामले को 16 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed