फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brigadier and son attacked after being stopped from drinking outside the house

Delhi NCR News: घर के बाहर शराब पीने से रोका तो ब्रिगेडियर और बेटे पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
- आरोपियों ने पिता-पुत्र को घेर कर पीटा, पुलिस बनीं रही मूक दर्शक, वसंत विहार इलाके की घटना, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच अधिकारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। वसंत विहार स्थित वसंत एनक्लेव में आर्मी में ब्रिगेडियर और उनके पुत्र पर बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि घर के बाहर लग्जरी कार में बैठकर शराब पी रहे दो युवकों का जब ब्रिगेडियर ने विरोध किया तो आरोपियों ने 8-10 लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। दावा है कि घटना के वक्त पुलिस बदमाशों को रोकने की बजाय मूक दर्शक बनकर खड़ी रही। आरोप है कि पुलिस ने घटना के दो दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की। वहीं, लापरवाही बरतने की वजह से जांच अधिकारी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे ब्रिगेडियर परमिंदर सिंह अरोड़ा अपने बेटे तेजस और पत्नी नताशा के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। तभी उनकी नजर मर्सिडीज कार में बैठे दो युवकों पर पड़ी। दोनों युवक खुलेआम शराब पी रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक को बुरा लग गया। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन


थोड़ी देर में 7-8 अन्य युवक कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आते ही ब्रिगेडियर के बेटे पर हमला कर दिया। बेटे की पिटाई होते देख जब ब्रिगेडियर ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। इस मामले को रक्षा मामलों के जानकार अशोक बिजलवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाया। उन्होंने घटना से जुड़े कुछ फोटो और आरोपियों की कार का नंबर भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूक दर्शक बनीं रही पुलिस, बदमाश करते पिटाई

ब्रिगेडियर की पत्नी नताशा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। नताशा के अनुसार, मारपीट के दौरान 112 नंबर पर कॉल की गई, जिसके बाद पीसीआर की गाड़ी मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने हमलावरों को रोकने की कोशिश नहीं की। न ही पीड़ितों को तुरंत राहत दी। पूरी घटना पीसीआर के सामने ही होती रही और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।


काफी देर तक पत्नी थाने में बैठी रही
घटना के बाद घायल ब्रिगेडियर और उनका बेटा वसंत विहार थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। बेटे को ज्यादा चोट आने की वजह से ब्रिगेडियर उन्हें आर्मी अस्पताल लेकर गए। उस दौरान उनकी पत्नी थाने में शिकायत लेकर बैठी रही। काफी देर बैठने के बाद पीड़िता शिकायत देकर परिवार के साथ घर लौट आई। वहीं, घटना के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुलिस ने पीड़िता नताशा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed