फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bride returning after make-up attacked on the car, demolition, four people injured

मेकअप कराकर लौट रहीं दुल्हनों की कार पर हमला, विरोध करने पर तोड़फोड़, चार लोग घायल

Mon, 27 May 2019 06:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Mon, 27 May 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
Bride returning after make-up attacked on the car, demolition, four people injured
कार में बैठी दुल्हन, हमले में घायल युवक और क्षतिग्रस्त कार का शीशा - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के सैंथली नट की मढ़ैया में शादी में डांस करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दबंगों ने मेकअप कराकर लौट रहीं दो दुल्हनों की कार पर हमला कर दिया। विरोध करने पर कार में तोड़फोड़ के साथ दुल्हनों के साथ भी मारपीट की। हमले में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपने सामने कार्यक्रम संपन्न करवाया। वहीं, पीड़ित परिजन ने पुलिस को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


शनिवार को मढ़ैया गांव के रहने वाले धीरू की दो बहनों की शादी थी। एक बरात पास के गांव चिटेहरा से और दूसरी बरात हरियाणा के पलवल से आ रही थी। धीरू ने बताया कि वह तेल मिल (सिकंदराबाद) से अपने जीजा की कार से बहनों का मेकअप कराकर घर लौट रहा था। शाम करीब 4.30 बजे गांव के दबंग सोने, सोनू, रविंद्र और अजय ने घर से कुछ दूर पहले ही कार रुकवा ली और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


धीरू ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से कार पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आए भाई शीलू और मौसा बिजेंद्र को लाठी-डंडों से प्रहार करके घायल कर दिया। उसने बताया कि दबंगों ने उसकी बहनों के साथ भी मारपीट की। इस बीच एक ग्रामीण ने यूपी डायल 100 को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए दादरी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, धीरू की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ जारचा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिसबल की मौजूदगी में ही शादी संपन्न कराई गई। बरात विदा होने तक मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जारचा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद ने बताया कि नशे में डांस के दौरान कुछ युवकों का झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। बरात विदा होने तक पुलिसबल वहीं रहा। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed