फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bride refuses to marry as groom was drunk

लड़खड़ाया दूल्हा तो दुल्हन ने लौटाई बारात

Mon, 15 Jun 2015 06:31 PM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
bride refuses to marry as groom was drunk

गाजियाबाद में शराबी दूल्हे के साथ जीवन नरक बनाने की बजाय लड़कियों में उनको ठुकराने का जज्बा बढ़ रहा है।

विज्ञापन


सैकड़ों बारातियों के सामने शराब में लड़खड़ाते दूल्हे को रिजेक्ट करने और दबंगई दिखाने पर मंडप से चतुराई से निकलने का साहस अबकी बार दिखाया है बुलंदशहर की रितु अग्रवाल ने।

उसने मैरिज होम में स्पष्ट कर दिया कि जो शराबी खुद को नहीं संभाल सकता, वह रिश्ते को क्या निभाएगा। केवल इतना ही नहीं, रितु ने रविवार को भी किसी दबाव में आने और लड़के को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

दुल्हन की मां ने भी किया आरती करने से इंकार

bride refuses to marry as groom was drunk

बुलंदशहर के वीरेंद्र अग्रवाल की पुत्री रितु का विवाह घंटाघर निवासी नानक अग्रवाल के बेटे रजत से तय हुआ था। 13 जून को डायमंड पैलेस पहुंचकर वीरेंद्र अग्रवाल ने बेटी की शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली।

मामला उस समय बिगड़ गया जब वधु की मां अपने होने वाले दामाद की आरती करने थाल सजाकर स्टेज पर पहुंची। उस समय दूल्हा शराब के नशे में धुत था।

वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दूल्हे की यह हालत देख दुल्हन की मां ने दीपक बुझाकर आरती करने से इनकार कर दिया।

दूल्हे की तरफ से जबरदस्ती करने पर निकल गई मंडप से

bride refuses to marry as groom was drunk

उसने रितु को बुलाकर उसे भी दूल्हे की हालत दिखाई और खुद फैसला करने को कहा। इस पर रितु ने बेहिचक बोल दिया कि वह इस दूल्हे से शादी नहीं करेगी। दुल्हन का कहना था कि जो शराबी खुद नहीं संभल सकता, वह रिश्ते को क्या संभालेगा?

बारात में शामिल लोगों ने जब शादी टूटने की बात सुनी तो सभी के होश उड़ गए। लड़के पक्ष के मिन्नत करने के बाद भी जब बात नहीं बनीं तो उन्होंने लड़की को जबरदस्ती रोकने का प्रयास किया।

यह देखकर रितु मैरिज होम से बाहर निकली और अपनी कार मंगाकर वहां से चली गई। मैरिज होम प्रबंधक के अनुसार 12 सौ लोगों के खाने का प्रबंध था।

विज्ञापन

रात 2 बजे तक हुई मनाने की कोशिश फिर लौटी बारात

bride refuses to marry as groom was drunk

1760 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से बुकिंग हुई थी। रात करीब 2 बजे तक दोनों पक्षों में विवाद होता रहा, बाद में वह चले गए।

सूत्रों की मानें तो रविवार को भी लड़की पक्ष को मनाने का प्रयास होता रहा। रिश्तेदारों से लड़के को दोबारा से लड़की को दिखाने और बातचीत कराने का प्रस्ताव रखा, लेकिन रितु ने स्पष्ट इनकार कर दिया।

दूल्हे के चाचा योगेश अग्रवाल ने बताया कि, लड़के को किसी ने कोल्ड ड्रिंक्स में मिलाकर शराब पिला दी थी। लड़की वालों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मानें। अब सब खत्म हो गया है। वह अपने घर हैं, हम अपने घर। उन्होंने शादी के लिए कोई धनराशि नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed