फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bride denies for wedding because youth insolence

बारात में आए युवकों की बदतमीजी पर दुल्हन का चढ़ा पारा, निकाह से किया इंकार

Thu, 07 Apr 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ दादरी
ब्यूरो, अमर उजाला/ दादरी Updated Thu, 07 Apr 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
bride denies for wedding because youth insolence
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

हापुड़ से यहां आई एक बारात में शामिल कुछ युवकों की आपस में कहासुनी हो गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने उनमें बीच-बचाव किया तो युवक उनसे भी बदतमीजी करने लगे।

विज्ञापन


इससे दुल्हन का पारा चढ़ गया। दुल्हन तथा उसके परिजनों ने निकाह करने से इंकार कर दिया। इससे बारात बैरंग लौट गई। बाद में दादरी नगर निवासी युवक से निकाह कराया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला किदवई नगर के यामीन की बेटी महशत का निकाह हापुड़ के शब्बू से तय हुआ था। 6 अप्रैल को शब्बूू की बारात यहां कृष्णा फार्म हाउस में आई। बारात आने के बाद खाने का कार्यक्रम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 बजे बारात में आए कुछ शरारती युवकों ने आपस में कहासुनी कर दी

bride denies for wedding because youth insolence

दोपहर में करीब 3 बजे बारात में आए कुछ शरारती युवकों ने आपस में कहासुनी कर दी। वधू पक्ष के लोगों ने बीच- बचाव का प्रयास किया। युवकों ने उनके साथ भी गाली- गलौज और बदतमीजी की।

इससे मामला बढ़ गया। लड़का और लड़की पक्ष के बीच खूब बहस हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष के लोगों द्वारा अभद्रता पूर्वक व्यवहार को देखकर निकाह करने से इंकार कर दिया। उन्हें मनाने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने। बाद में दोनों पक्षों में इस बात पर समझौता हुआ कि वे एक-दूसरे का सामान वापस कर देंगे। बाद में लड़की का निकाह शमसाद पुत्र नौशाद निवासी किदवई नगर से ही कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस से कोई कार्रवाई नहीं करने का बात कहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed